न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Year Ender 2025: ‘कांतारा चैप्टर 1’ से ‘लोका चैप्टर 1’ तक, 2025 में साउथ की इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Year Ender 2025 में साउथ इंडियन सिनेमा की उन 7 फिल्मों की पूरी लिस्ट, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से लेकर ‘लोका चैप्टर 1’ तक, जानिए साल की टॉप ग्रॉसिंग साउथ फिल्में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 12:30:58

Year Ender 2025: ‘कांतारा चैप्टर 1’ से ‘लोका चैप्टर 1’ तक, 2025 में साउथ की इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

साल 2025 में साउथ इंडियन सिनेमा ने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दीं। कुछ फिल्मों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। वहीं कुछ ने रिकॉर्ड तोड़े और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं साल 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग साउथ फिल्में कौन-कौन सी रहीं।

‘कांतारा: चैप्टर 1’

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने इस साल साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया। लगभग 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 850 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में लीड रोल निभाया और निर्देशन भी किया।

‘कुली’

रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ ने भी दर्शकों को खूब पसंद आई। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 517 करोड़ रुपये की कमाई की और इसे सेमी-हिट फिल्म माना गया।

‘महावतार नरसिम्हा’

एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कम बजट में बड़ी सफलता हासिल की। सिर्फ 40 करोड़ रुपये के निवेश में बनी इस फिल्म ने 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा पाया।

‘लोका चैप्टर 1’

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया।

‘दे कॉल हिम ओजी’

पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 240 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 298 करोड़ रुपये की कमाई की और पवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई।

‘एल2: एम्पुरान’

मोहनलाल और पृथ्वीराज की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ ने दर्शकों को निराश नहीं किया। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 268 करोड़ रुपये का कारोबार किया और रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी सफलता पाई।

अन्य हिट साउथ फिल्में

साल 2025 में वेंकटेश, अजित कुमार, मोहनलाल और राम चरण की कई फिल्में भी चर्चा में रहीं। इस लिस्ट में ‘संक्रांतिकी वस्थूनम’, ‘गुड बैड अगली’, ‘थुडारम’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, ‘सु फ्रॉम सो’ जैसी फिल्म भी हिट रही, जिसने सिर्फ 4.5-6 करोड़ रुपये के बजट में 125 करोड़ रुपये की कमाई की।

साल 2025 ने साबित कर दिया कि साउथ इंडियन सिनेमा की ताकत अब सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड