न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी ने बर्थडे पर आदित्य को बताया बेस्ट पति और पिता, दीया ने शेयर की लारा-प्रियंका की यह बात

एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर आज बुधवार (12 मार्च) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर को सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 2:07:14

2 News : यामी ने बर्थडे पर आदित्य को बताया बेस्ट पति और पिता, दीया ने शेयर की लारा-प्रियंका की यह बात

एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर आज बुधवार (12 मार्च) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। आदित्य की पत्नी यामी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। यामी ने पति को बर्थडे की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। आदित्य के साथ दो तस्वीर शेयर करते हुए यामी ने उनके प्रति अपने प्यार और भावनाओं को दिखाया। पहली तस्वीर किसी फिल्मी इवेंट की लग रही है, जिसमें दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर उनकी आध्यात्मिक यात्रा की है जहां वे हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। यामी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दिल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप नई फिल्मों के साथ दर्शकों को एक नया और मैजिकल अनुभव देने के लिए तैयार हैं, जिसका सभी को इंतजार है। आप मेरी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जो जीनियस है और जिसका दिल बहुत बड़ा है। आप बेस्ट पति के साथ बेस्ट पिता भी हैं। एक बार फिर से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं आदित्य।”

बता दें यामी और आदित्य की साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मुलाकात हुई थी। आदित्य इस फिल्म के डायरेक्टर और यामी एक्ट्रेस थीं। एक-दूजे को तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2021 को शादी कर ली। उनका एक बेटा है, जिसके बारे में यामी ने पिछले साल 20 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी।

उन्होंने बेटे का नाम ‘वेदाविद’ रखा है। यामी की पिछली फिल्म 'धूम धाम' थी। यह 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें यामी ने एक सुशील और संस्कारी महिला ‘कोयल चड्ढा’ की भूमिका निभाई है। उनके साथ प्रतीक गांधी दिखे। पिछले साल आई यामी की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ काफी सुर्खियों में रही थी।

साल 2000 में दीया, लारा और प्रियंका ने जीते थे खूबसूरती के लिए वर्ल्ड अवार्ड

एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों कम ही फिल्मों में दिखाई देती हैं। दीया ने हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को लेकर बात की। दरअसल साल 2000 में लारा मिस यूनिवर्स, प्रियंका मिस वर्ल्ड और दीया मिस एशिया पैसिफिक बनी थीं। दीया ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मैं और लारा वाई वाई नूडल्स खाते थे, हमारे पास पैसे नहीं थे। लारा और प्रियंका ने ‘अंदाज’ फिल्म से डेब्यू किया। तब तक मेरी 3 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं।

काफी दिक्कत भी हो रही थी क्योंकि हमारी तुलना की जा रही थी। भले ही तुलना हो रही थी लेकिन इस चीज का हमारी दोस्ती पर कभी फर्क नहीं पड़ा। प्रियंका को उनके पेरेंट्स का फिर भी सपोर्ट था लेकिन लारा और मेरे पास नहीं। लारा पहले से ही यहां रह रही थीं क्योंकि वह मॉडलिंग कर रही थीं। उन्होंने दिल बड़ा दिखाते हुए मुझे अपने अपार्टमेंट में बुला लिया जो कि माचिस की डिब्बी के साइज का था।

मुझे याद है मैंने मिस यूनिवर्स की पैकिंग के लिए उनकी मदद की थी। मैं और लारा महंगे गाउन पहनकर बैठी थीं और फैंसी शैंपेन की बोतल थीं। जब घर वापस आईं तो इंस्टेंट नूडल्स खाए क्योंकि वही अफोर्ड कर सकती थीं। हम खूब हंसते थे कि जरा देखो हमें, भाड़े के कपड़े। हम कितने ग्लैमरस लग रहे हैं लेकिन बैंक में पैसा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड