न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यामी के लिए इसलिए खास है ये बर्थडे, इस दिन होगी मौनी की शादी! आलिया ने शाहीन को किया विश

एक्ट्रेस यामी गौतम रविवार (28 नवंबर) को शादी के बाद पति आदित्य धर के साथ पहला जन्मदिन मनाने जा रही हैं। यामी आज 33 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 1:41:29

यामी के लिए इसलिए खास है ये बर्थडे, इस दिन होगी मौनी की शादी! आलिया ने शाहीन को किया विश

एक्ट्रेस यामी गौतम रविवार (28 नवंबर) को शादी के बाद पति आदित्य धर के साथ पहला जन्मदिन मनाने जा रही हैं। यामी आज 33 साल की हो गईं। यामी ने बर्थडे को लेकर खास प्लान बनाया है। यामी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस साल मेरा बर्थडे इसलिए थोड़ा ज्यादा खास है क्योंकि मैं शादी के बाद पहली बार आदित्य के साथ सेलिब्रेट करूंगी। बर्थडे पर मैं शूटिंग से ब्रेक लेकर पूरे दिन परिवार के साथ रहूंगी। मेरी मां भी चंडीगढ़ से आ रही हैं।

मैं काफी एक्साइटेड हूं। शायद इसके बाद मैं परिवार के साथ बाहर भी जा सकती हूं। मेरे ससुराल के लोग पहले ही दिल्ली आ चुके हैं। ये हम पर निर्भर करता है कि हम ग्रेंड सेलिब्रेशन को कैसे डिफाइन करते हैं। मेरे लिए परिवार के साथ सेलिब्रेट करना ही ग्रेंड है। मैं कुछ पुराने ख्यालों की हूं। मैं खुश होती हूं जब मुझे विश किया जाता है। यामी की पिछली फिल्म भूत पुलिस थी।

yami gautam,mouni roy,alia bhatt,aditya dhar,shaheen bhatt,bollywood news in hindi

दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर पिछले दिनों खबरें थी कि वे दुबई बेस्डि बिजनेसमैन सूरज नांबियर संग शादी कर सकती हैं। अब कहा जा रहा है कि वे अगले साल 27 जनवरी को को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सारी रस्में 26 जनवरी से शुरू होगी और 27 को फेरे होंगे। मौनी के कजिन ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एक स्थानीय अखबार से पुष्टि की कि वे जल्द ही सूरज से शादी करेंगी।

शादी दुबई या इटली में होगी। रिसेप्शन मौनी के होमटाउन कूच बिहार में भी होगा। हालांकि, एक सूत्र ने कहा कि मौनी के करीबी दोस्तों को डेट सेव करने के लिए कहा गया है। फिलहाल जगह का खुलासा नहीं किया गया है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। कुछ महीने पहले मौनी ने डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया था। मौनी ने कहा था कि वे अभी तक सही शख्स नहीं खोज पाई हैं।

बहन शाहीन को इंस्टाग्राम के जरिये आलिया ने दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के बीच खूबसूरत बोंडिंग हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शाहीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक नोट लिखने के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में आलिया बहन के गालों को किस करते हुए दिख रही हैं। आलिया और शाहीन की यह मोनोक्रोम फोटो हाल ही में मुंबई में अनुष्का रंजन और आदित्य सील के शादी समारोह की है। दोनों बहनें सुंदर लग रही हैं। आलिया ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई स्वीटी। मेरी हैप्पी प्लेस। मेरी सेफ प्लेस। मेरी मां। मेरी बेस्ट फ्रेंड। मेरी बच्ची।

मुझे नहीं लगता कि डिक्शनरी में ऐसा कोई शब्द है, जो मेरे अंदर आपके वजूद के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उपयुक्त है। मैं आपके प्यार के बिना जीवन नहीं जानती! मैं आपके लिए प्यार और खुशी की कामना करती हूं। जब मौसम अच्छा नहीं होगा, मैं बहन के लिए वहां छाता लिए रहूंगी। आई लव यू माई मेलन! उल्लेखनीय है कि शाहीन एक लेखक हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर एक किताब लिखी है। शाहीन, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो