न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी-प्रतीक की फिल्म ‘धूम धाम’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से लें ‘पुष्पा 2’ का नेटफ्लिक्स पर मजा

एक्ट्रेस यामी गौतम की पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था। फिल्म पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी और इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Jan 2025 8:22:02

2 News : यामी-प्रतीक की फिल्म ‘धूम धाम’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से लें ‘पुष्पा 2’ का नेटफ्लिक्स पर मजा

एक्ट्रेस यामी गौतम की पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था। फिल्म पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई थी और इसमें काम के लिए यामी को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। अब बेटे को जन्म देने के बाद यामी काम पर वापसी कर रही हैं। यामी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धूम धाम' को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। इसमें प्रतीक गांधी लीड एक्टर हैं। पिछली बार आई प्रतीक की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी उनकी कॉमेडी लोगों को पसंद आई थी।

इस बीच आज सोमवार (27 जनवरी) को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी है। ट्रेलर की शुरुआत एक शादीशुदा जोड़े से होती है, जो अपनी सुहागरात के लिए एक कमरे में हैं, लेकिन एक आदमी आता है और उनसे ‘चार्ली’ के बारे में पूछना शुरू कर देता है। जल्द ही कपल भागने लगता है और वे दोनों अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रात में उनके साथ बहुत सी चीजें होती हैं और वे एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जान भी लेते हैं।

फिल्म अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है। यह ‘कोयल’ और ‘वीर’ की कहानी है। बी62 स्टूडियोज के आदित्य धर और लोकेश धर व जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित मूवी 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर ऋषभ सेठ हैं। फिल्म के लेखक यामी के पति आदित्य धर हैं। शादी से पहले यामी व आदित्य ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था, जिसके हीरो विक्की कौशल थे।

‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, की इतनी कमाई

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' थिएटर में जबरदस्त हिट रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 1232.30 करोड़ रुपए की कमाई की और दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1738.45 करोड़ रुपए रहा। अब यह मूवी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के OTT वर्जन में 20 मिनट का अतिरिक्त कंटेंट जोड़ा गया है।

10 जनवरी को फिल्म का एक ‘रीलोडेड’ वर्जन थिएटर में रिलीज किया गया था, जिसमें कुछ एक्स्ट्रा सीन जोड़े गए थे। इसके बाद फैंस फिर से थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचे। अब फिल्म का रीलोडेड वर्जन 30-31 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट होगा, जिसमें 23 मिनट का अतिरिक्त कंटेंट शामिल होगा।

नेटफ्लिक्स ने अपने X अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते लिखा, “पुष्पा का शासन अब शुरू होने वाला है! पुष्पा 2-रीलोडेड वर्जन को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर देखें, जल्द ही तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में!” फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, राव रमेश, जगपति बाबू, अनुसूया भारद्वाज और सुनील भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म थिएटर्स में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा