न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'? असली वजह आई सामने, 'धुरंधर' की सफलता से नहीं है कोई कनेक्शन

रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 क्यों छोड़ी? अफवाहों के विपरीत, धुरंधर की सफलता का कोई असर नहीं, असली वजह क्रिएटिव मतभेद और मेकर्स के साथ असहमति थी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 10:09:22

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'? असली वजह आई सामने, 'धुरंधर' की सफलता से नहीं है कोई कनेक्शन

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरों ने हाल ही में खूब चर्चा बटोरी थी। कई लोगों का मानना था कि अभिनेता ने 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद यह फिल्म छोड़ दी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की असली वजह क्रीएटिव मतभेद थे, न कि 'धुरंधर' की सफलता।

फरहान अख्तर ने जताया भरोसा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि फिल्म से जुड़े हालात को लेकर गलतफहमियां फैल गई हैं। उन्होंने कहा, “शुरुआत में, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने रणवीर को तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद 'डॉन 3' का प्रस्ताव दिया था। संजय लीला भंसाली द्वारा 'बैजू बावरा' को रोकने के बाद भी, फरहान ने उनके साथ खड़े रहते हुए विश्वास दिखाया। उस समय अन्य लोग पीछे हट गए थे, क्योंकि उन्हें बिकने लायक नहीं माना जा रहा था।”

सूत्र ने आगे कहा, “'डॉन 3' सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी है और रणवीर इस फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की भूमिका निभाने वाले थे। यह किसी भी अभिनेता के लिए सपने जैसा रोल है। फरहान एकमात्र निर्माता थे जिन्होंने उस समय रणवीर पर भरोसा जताया, जबकि अन्य पीछे हट गए। यह बात तब की है जब 'धुरंधर' रिलीज़ भी नहीं हुई थी।”

'धुरंधर' की सफलता का कोई असर नहीं

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ने का निर्णय 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस सफलता की वजह से नहीं लिया। इसके पीछे मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेद और मांगों को लेकर असहमति थी। फिलहाल, न रणवीर और न ही 'डॉन 3' के निर्माताओं ने इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

प्रोजेक्ट में बदलाव

इससे पहले, कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेगनेंसी और बच्चे के जन्म के बाद प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बाद कृति सेनन को कथित तौर पर इस रोल के लिए लिया गया।

हाल ही में रणवीर सिंह को सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया। दोनों ने काले रंग के मैचिंग आउटफिट पहने थे। हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए और पैपराज़ी को हाथ हिलाते हुए ये कपल वेकेशन के लिए रवाना हुआ।

इस रिपोर्ट से साफ है कि रणवीर सिंह का 'डॉन 3' छोड़ना किसी भी तरह से 'धुरंधर' की सफलता से प्रभावित नहीं था, बल्कि यह क्रिएटिव असहमति का परिणाम था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड