न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉर 2 के सामने बॉक्स ऑफिस पर दोहरी चुनौती, रजनीकांत की ‘कुली’ और शाहरुख खान की पठान से होगी टक्कर

‘वॉर 2’ के सामने मुकाबला आसान नहीं है, क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हो रही है। ‘कुली’ की खासियत यह है कि इसमें देश की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे और आमिर खान का एक खास कैमियो भी इसमें शामिल है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 10:01:37

वॉर 2 के सामने बॉक्स ऑफिस पर दोहरी चुनौती, रजनीकांत की ‘कुली’ और शाहरुख खान की पठान से होगी टक्कर

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और ट्रेड सर्किल का अनुमान है कि यह रिलीज के पहले ही दिन कई नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकती है। चर्चा है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के करीब की ओपनिंग दर्ज करा सकती है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी।

लेकिन ‘वॉर 2’ के सामने मुकाबला आसान नहीं है, क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हो रही है। ‘कुली’ की खासियत यह है कि इसमें देश की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे और आमिर खान का एक खास कैमियो भी इसमें शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को भी 100 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव होना तय है।

war 2,Hrithik Roshan,jr ntr,rajinikanth coolie,shah rukh khan pathaan,spy universe,bollywood box office,war 2 release date,pathaan record,coolie release clash

पठान से होगा मुकाबला

हालांकि, ऋतिक के लिए ‘कुली’ से क्लैश से भी बड़ी चुनौती शाहरुख खान का वो रिकॉर्ड है, जिसने यशराज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ में सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब अपने नाम किया था। 2023 में आई ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘एक था टाइगर’ ने 32.92 करोड़, ‘टाइगर जिंदा है’ ने 34.10 करोड़, ‘टाइगर 3’ ने 44.50 करोड़ और ऋतिक की ही पहली ‘वॉर’ ने 53.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। लेकिन ‘पठान’ इन सबमें आगे निकल गई और शीर्ष पर पहुंची।

अब सवाल यह है कि क्या ‘वॉर 2’ न सिर्फ ‘कूली’ को टक्कर दे पाएगी, बल्कि शाहरुख खान के ‘पठान’ के रिकॉर्ड को भी तोड़कर स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकेगी? इस जवाब के लिए दर्शकों और ट्रेड पंडितों को 14 अगस्त का इंतजार करना होगा, लेकिन इतना तय है कि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी