न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, अनुराग ठाकुर ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट, एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन

कई सालों तक फिल्मों के माध्यम से लाखों-करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 6:21:28

वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, अनुराग ठाकुर ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट, एक्ट्रेस ने दी यह रिएक्शन

कई सालों तक फिल्मों के माध्यम से लाखों-करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान (85) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मंगलवार (26 सितंबर) को ट्विटर पर यह घोषणा की।

ठाकुर ने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदाजी को हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया है, जिनमें प्रमुख हैं प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य।

अपने 5 दशकों से ज्यादा के करिअर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती से निभाया है, जिसके कारण उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर को हासिल कर सकती हैं।

ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार और परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है, के लिए एक सच्चा ट्रिब्यूट है। समाज का बड़ा भला। मैं उन्हें बधाई देता हूं और विनम्रतापूर्वक उनके समृद्ध काम के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म इतिहास का एक आंतरिक हिस्सा है।”

waheeda rehman,actress waheeda rehman,dadasaheb phalke award,anurag thakur,dev anand,guide

वहीदा रहमान ने दिग्गज दिवंगत एक्टर देव आनंद को दिया क्रेडिट, बनीं 8वीं महिला

वहीदा रहमान अपने 57 साल के करिअर में करीब 90 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीदा मनोरंजन जगत से यह पुरस्कार हासिल करने वालीं 8वीं महिला हैं। उनसे पहले देविका रानी (1969), रूबी मेयर्स/सुलोचना (1973), कानन देवी (1976), दुर्गा खोटे (1983), लता मंगेशकर (1989), आशा भोसले (2000) और आशा पारेख (2022) को यह अवार्ड मिल चुका है।

वहीदा ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में पुरस्कार को लेकर प्रतिक्रिया दी। वहीदा ने कहा कि आज मुझे दोहरी खुशी का अनुभव हो रहा है। जो तोहफा देव आनंद साहब को मिलना था, आज उनकी जयंती पर वह सम्मान मुझे मिला है। उल्लेखनीय है कि आज देव आनंद की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देव साहब को दादा साहब फाल्के अवार्ड साल 2002 में ही मिल गया था। मालूम हो कि वहीदा और देव साहब ने एक साथ कई शानदार फिल्मों में किया था।

इनमें ‘गाइड’, ‘बाजी’, ‘चौदहवीं का चांद’, ‘काला बाजार’ और ‘सी.आई.डी’ जैसी एक से एक सफल फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म रोजुलु मारायी (1955) से की। उन्होंने प्यासा (1957), गाइड (1965), खामोशी (1969), फागुन (1973), कभी कभी (1976), चांदनी (1989), लम्हे (1991), रंग दे बसंती (2006) जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार