न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘साथिया’ की शूटिंग के दौरान विवेक ने झेलीं ये मुश्किलें, तैमूर को बुआ सोहा ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर विवेक ओबेरॉय (48) को फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करिअर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 7:20:30

2 News : ‘साथिया’ की शूटिंग के दौरान विवेक ने झेलीं ये मुश्किलें, तैमूर को बुआ सोहा ने ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर विवेक ओबेरॉय (48) को फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करिअर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए। विवेक ने स्क्रीन के साथ बातचीत में कहा कि शाद अली मेरे बचपन के दोस्त की तरह थे। एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि वे मुझे कुछ दिखाना चाहते हैं। उन्होंने मुझे एक तमिल फिल्म ‘अलैपायुथे’ की टेप दिखाई। शाद ने कहा कि वे उस फिल्म को बना रहे हैं और मुझे ‘मैडी’ का किरदार ऑफर किया।

मैं उस समय ‘कंपनी’ कर रहा था, इसलिए मैंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिल्म के अंत तक, मैं रो रहा था और मुझे यह करना था। मैंने मिस्टर वर्मा से बात की, हमने इसे सुलझाया, और फिर मैंने ‘साथिया’ साइन की। ‘साथिया’ एक छोटे बजट की फिल्म थी, जो साल 2002 में रिलीज हुई। फिल्म के दौरान सिर्फ रानी मुखर्जी के लिए ही मेकअप वैन मिलती थी। मेरा क्या था मुझे तो कभी रेस्तरां के बाथरूम और कभी होटल के टॉयलेट में कपड़े बदलना पड़ता था। उस दौरान पॉवर नेप के लिए मुझे कई बार बैंच पर भी सोना पड़ा।

टच-अप भी सड़कों पर ही करता था। मैंने ‘साथिया’ के लिए 22-23 घंटे बिना रुके शूटिंग की है। एक बार जब मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रहा था तो अचानक लोग आए और ‘चंदू भाई’ चिल्लाने लगे और मैं बहुत हैरान था। उन 4-5 लोगों से, लगभग 2000 लोग वहां इकट्ठा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था तो धरी रह गई थी। शाद मुझे वहां से निकालना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुझे रानी की मेकअप वैन में धकेल दिया और मैं खिड़की से बाहर देख रहा था। वे डायलॉग चिल्ला रहे थे। आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा, उस वक्त शाद ने दरवाजा खोला और कहा कि रुककर देखो, यह भीड़ तुम्हारे लिए है।

सोहा अली खान ने तैमूर और इनाया का वीडियो शेयर कर लिखा...

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज शुक्रवार (20 दिसंबर) को 8 साल के हो गए हैं। इस मौके पर तैमूर की बुआ एक्ट्रेस सोहा अली खान ने बर्थडे बॉय और अपनी बेटी इनाया का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इनाया की ओर से भाई के लिए एक बेहद प्यारा नोट भी शेयर किया है।

वीडियो में तैमूर के चंचल पल और इनाया के साथ यादें दिखाई गई हैं। क्लिप में दोनों को बिस्तर पर एक साथ खेलते, तैराकी का आनंद लेते, पिज्जा खाते और एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। सोहा ने कैप्शन में लिखा, “बिस्तर पर कूदने से लेकर फ्रीस्टाइल रेसिंग तक, हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं - यहां परिवार, भोजन और उपहारों का जीवन है!! जन्मदिन मुबारक हो, टिम भाई।”

सोहा ने अगस्त में इंस्टाग्राम पर सैफ और उनके बेटों तैमूर और जहांगीर अली खान की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें इनाया भाइयों को राखी बांधती नजर आ रही थीं। इस बीच सोहा और उनके पति एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू बेटी के साथ क्रिसमस मनाने के लिए मुंबई में हैमलेज वंडरलैंड कार्निवल में गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री