न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं खुशी कहीं गम : शादी के 4 साल बाद इस स्टार कपल के घर गूंजी किलकारियां, इधर इस मशहूर एक्टर ने की आत्महत्या

तमिल फिल्मों के एक्टर विष्णु विशाल के घर नन्हीं परी आई हैं। साउथ इंडियन एक्टर विष्णु और उनकी पत्नी दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 2:33:23

कहीं खुशी कहीं गम : शादी के 4 साल बाद इस स्टार कपल के घर गूंजी किलकारियां, इधर इस मशहूर एक्टर ने की आत्महत्या

तमिल फिल्मों के एक्टर विष्णु विशाल के घर नन्हीं परी आई हैं। साउथ इंडियन एक्टर विष्णु और उनकी पत्नी दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने बेबी गर्ल की पहली झलक भी दिखाई है। खास बात ये है कि विष्णु और ज्वाला ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर बेटी का स्वागत किया है। ऐसे में उनकी खुशियां दोगुनी हो गई है और 22 अप्रैल का दिन कपल के लिए बेहद खास हो गया है। विष्णु ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के हाथ के ऊपर एक छोटा सा हाथ रखा हुआ है।

दूसरी फोटो में एक बच्चा हंसते हुए बच्ची को देख रहा है, जो हॉस्पिटल में पालने पर लेटी हुई है। बता दें विष्णु और ज्वाला शादी के 4 साल बाद माता-पिता बने हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। विष्णु ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है…आर्यन अब एक बड़ा भाई है…आज हमारी शादी की 4थी सालगिरह है…उसी दिन हम सर्वशक्तिमान से इस उपहार का स्वागत करते हैं…आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है…” वैसे विष्णु दूसरी बार पिता बने हैं।

उनके पहली पत्नी से एक बेटा आर्यन है। विष्णु ने ज्वाला से दूसरी शादी की है। अब दोनों ने अपने फर्स्ट बेबी का दुनिया में वेलकम किया है। विष्णु की शादी पहले रजनी नटराज से साल 2011 में हुई थी। साल 2017 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ और साल 2018 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इसके बाद विष्णु ने 22 अप्रैल 2021 को हैदराबाद में ज्वाला के साथ शादी की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विष्णु अपनी अगली फिल्म में ममति बैजू के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी इस फिल्म का शीर्षक 'इरंडु वनम' रखा गया है। रामकुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का निर्माण सेंधिल त्यागराजन और अर्जुन त्यागराजन कर रहे हैं।

एक्टर ललित मनचंदा ने अपने घर में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

इस बीच मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। मशहूर एक्टर ललित मनचंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मुंबई से अपने परिवार के साथ मेरठ चले गए थे। वे पिछले 6 महीने से अपने भाई के साथ मेरठ में रह रहे थे और ललित का बेटा और बेटी भी उनके साथ ही थे। रविवार देर रात वे अपने कमरे में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब वो बाहर नहीं आए, तो परिवार वाले ललित के कमरे में गए।

इसके बाद उन्होंने जो देखा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ललित का शव पंखे से लटका हुआ था। परिवारवालों ने फौरन पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम ललित का अंतिम संस्कार हो गया। वे अपने पीछे पत्नी तरु मनचंदा, 18 साल के बेटे उज्जवल और बेटी श्रेया को छोड़ गए हैं। परिवार के सभी लोगों और फैंस को उनकी मौत से सदमा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ललित करीब 10 साल से मुंबई में रह रहे थे।

काफी समय से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वे काफी परेशान थे। ललित को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते वे डिप्रेशन में चले गए थे। शायद इसी कारण ललित ने फांसी लगा ली। ललित ने ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ जैसे शो में साइड रोल किए हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल