न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विशाल ने श्वेता के साथ शादी की तस्वीरों पर तोड़ी चुप्पी, वरुण अब LinkedIn पर भी आए, लिखा...

श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। श्वेता ने कई शो में शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 1:36:28

2 News : विशाल ने श्वेता के साथ शादी की तस्वीरों पर तोड़ी चुप्पी, वरुण अब LinkedIn पर भी आए, लिखा...

श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। श्वेता ने कई शो में शानदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि श्वेता की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। हाल ही में श्वेता के फैंस तब हैरान रह गए जब सोशल मीडिया पर उनकी एक्टर विशाल आदित्य सिंह के साथ शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं। बात बढ़ती देख विशाल ने इन फोटो पर चुप्पी तोड़ स्थिति साफ की है।

विशाल ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने भी ये तस्वीरें देखी हैं और श्वेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया। वे श्वेता को ‘मां’ कहते हैं और इसलिए उन्हें इन मोर्फ्ड तस्वीरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। विशाल ने इंडिया फोरम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैंने वो फोटो देखी हैं और सच कहूं तो उन्हें देखकर मुझे सिर्फ हंसी ही आई। मुझे श्वेता के साथ अपने रिश्ते की सफाई देने की जरूरत नहीं है क्योंकि लोग जो चाहें सोचेंगे। श्वेता और मैं हमारे रिश्ते की सच्चाई जानते हैं, मुझे दूसरों की राय की परवाह क्यों करनी चाहिए?

जो लोग हमें जानते हैं उन्हें पता है कि हमारा रिश्ता बहुत खास है। ये वायरल फोटो मुझे परेशान नहीं करतीं। बता दें तस्वीरों में श्वेता और विशाल लाल और सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखे, जैसे कि उन्होंने कोर्ट में शादी की हो। बाद में खुलासा हुआ कि ये तस्वीरें नकली और मोर्फ्ड थीं। श्वेता और विशाल की मुलाकात ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के सेट पर हुई थी।

उसके बाद से ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। श्वेता अक्सर उनसे 8 साल छोटे विशाल को अपना बेटा कहती हैं। श्वेता ने साल 2007 में राजा चौधरी से तलाक लिया था, जिससे उनके एक बेटी पलक तिवारी हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली के साथ शादी की लेकिन उनका रिश्ता भी साल 2019 में खत्म हो गया था। इससे उनके एक बेटा रेयांश कोहली हैं।

vishal aditya singh,actor vishal aditya singh,shweta tiwari,actress shweta tiwari,vishal shweta,vishwal shweta wedding photos,varun dhawan,actor varun dhawan,varun linkedin

वरुण धवन की सोशल मीडिया पर है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘बेबी जॉन’ से धमाल मचाने वाले हैं। इसमें वे एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज है। कुछ दिनों पहले वरुण की वेबसीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु थीं। इस बीच वरुण ने खुद का सोशल मीडिया पर विस्तार किया है। वे अब लिंक्डइन प्लेटफॉर्म से भी जुड़ गए हैं।

उन्होंने इस पर अपने बायो में लिखा कि मैं वरुण धवन हूं, एक भावुक अभिनेता जिसे सिनेमाई उत्कृष्टता प्रदान करने में एक दशक से अधिक का अनुभव है। 300 करोड़ की मेगा हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने से लेकर, विशिष्ट, विषय-वस्तु से प्रेरित फिल्मों की खोज करने तक...मेरी यात्रा रचनात्मकता को दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप ढालने की रही है।

चाहे वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करना हो या भेड़िया में अलौकिक दुनिया की खोज करना हो, मैं सीमाओं को तोड़ और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम (मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र) के प्रत्येक हितधारकों की कीमत समझ कर आगे बढ़ने में विश्वास रखता हूं। वरुण ने अपनी पहचान कुछ यूं दी : "अभिनेता| निवेशक| सहायक निर्देशक।" उनकी पहली पोस्ट को 'नए अध्याय' के रूप में लेबल किया गया है। वरुण के इंस्टाग्राम पर 46.7 मिलियन और एक्स (ट्विटर) पर 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री