न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट ने दिखाई अनुष्का के साथ जन्मदिन की झलक, ‘रामायण’ फिल्म में अब हुई इस एक्टर की एंट्री

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को 36 साल की हो गईं। इस खास दिन पर अनुष्का ने अपने पति दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 1:24:13

2 News : विराट ने दिखाई अनुष्का के साथ जन्मदिन की झलक, ‘रामायण’ फिल्म में अब हुई इस एक्टर की एंट्री

मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को 36 साल की हो गईं। इस खास दिन पर अनुष्का ने अपने पति दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जश्न मनाया। विराट ने अनुष्का के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा। अब विराट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन के डिनर की फोटो शेयर की है। खास बात ये है कि विराट ने जो फोटो साझा की है उसमें न तो अनुष्का नजर आ रही हैं और न ही वे खुद हैं।

दरअसल यह फोटो डिनर के मेन्यू की है। इस डिजाइनदार मेन्यू कार्ड पर 'सेलिब्रेटिंग अनुष्का' लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ विराट ने डिनर के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “शेफ मनु चंद्र को बीती रात के कमाल के डिनर के लिए धन्यवाद। यह हमारी जिंदगी के सबसे बेहतर खाने के अनुभवों में से एक था।” तस्वीर से पता चला कि ये दोनों बेंगलुरू के एक हाई-स्केल रेस्तरां लूपा में खाना खा रहे थे।

इसी के साथ विराट और अनुष्का की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वो RCB टीम के सदस्यों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट दोनों ही अपने क्षेत्रों की नामी हस्ती हैं और काफी बिजी रहते हैं। हालांकि जब भी उन्हें एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने या फिर प्यार लुटाने का मौका मिलता है तो वे जरा भी नहीं चूकते। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी से पहले लंबे समय तक डेटिंग की थी।

इनके एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है। हालांकि अनुष्का ने लंबे समय से एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी, जिसमें शाहरुख खान थे। अनुष्का जल्द ही क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करेंगी। दूसरी ओर, विराट इन दिनों आईपीएल-17 में खेल रहे हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। वैसे विराट शानदार बैटिंग फॉर्म में हैं।

virat kohli,cricketer virat kohli,anushka sharma,actress anushka sharma,virat anushka,anushka birthday,anushka rcb team,ajinkya deo,ranbir kapoor,ramayana movie

अजिंक्य देव ने ‘रामायण’ के सेट से रणबीर कपूर के साथ शेयर की तस्वीर

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा खबरें चलती ही रहती हैं। फिल्म के एक्टर्स भी इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब एक्टर अजिंक्य देव ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वे 'रामायण' में दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। दिवंगत एक्टर रमेश देव और सीमा देव के बेटे अजिंक्य ने 'रामायण' के सेट से फिल्म में श्रीराम की भूमिका अदा करने जा रहे एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।बताया जा रहा है कि अजिंक्य को ‘विश्वामित्र’ के रोल के लिए चुना गया है, लेकिन इसे लेकर अब तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

अजिंक्य ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ जो फोटो डाली है, उसमें दोनों काले रंग में ट्विनिंग करते दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “तो अब इस फोटो पर स्पष्टीकरण के लिए...आरके के साथ एक महान कृति फिल्म 'रामायण' में एक शानदार भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं और यह डेढ़ साल शानदार रहा है क्योंकि मैंने पहले नीतू सिंह कपूर मैडम के साथ स्क्रीन शेयर की और फिर करिश्मा कपूर के साथ वेब सीरीज में काम किया और अब रणबीर कपूर के साथ काम कर रहा हूं।” बाद में अजिंक्य ने यह पोस्ट हटा दी। बता दें मराठी एक्टर अजिंक्य ‘तानाजी’ फिल्म में भी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष