न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीबी-जी राम जी योजना के फंडिंग मॉडल पर भाजपा शासित राज्यों ने भी जताई आपत्ति, राजस्थान सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे: टीकाराम जूली

वीबी-जी राम जी योजना के फंडिंग मॉडल पर भाजपा शासित राज्यों की आपत्तियों के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान सरकार से स्पष्ट रुख की मांग की। मनरेगा, 125 दिन रोजगार और वित्तीय बोझ को लेकर सरकार से कई सवाल उठाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 02 Jul 2026 10:22:42

वीबी-जी राम जी योजना के फंडिंग मॉडल पर भाजपा शासित राज्यों ने भी जताई आपत्ति, राजस्थान सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे: टीकाराम जूली

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मनरेगा के स्थान पर प्रस्तावित वीबी-जी राम जी योजना के वित्तीय ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जब इस नई योजना के फंडिंग पैटर्न और इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन को लेकर भाजपा शासित राज्यों ने ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, तब राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों के सामने वास्तविक स्थिति क्यों नहीं रख रही है? उन्होंने पूछा कि सरकार यह स्पष्ट करे कि वह ऐसे मॉडल का समर्थन किस आधार पर कर रही है, जिसकी वित्तीय व्यवहार्यता पर उसकी अपनी पार्टी की राज्य सरकारें भी चिंता व्यक्त कर रही हैं।

टीकाराम जूली ने कहा कि सामने आई जानकारी के अनुसार भाजपा शासित बिहार और मध्य प्रदेश सहित झारखंड ने इस योजना के फंडिंग पैटर्न पर आपत्ति दर्ज कराई है। इन राज्यों का कहना है कि योजना में राज्यों के हिस्से के रूप में निर्धारित 40 प्रतिशत अंतरिम वित्तीय आवंटन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी को प्रभावी ढंग से लागू करना बेहद कठिन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब उनकी ही पार्टी के राज्य इस व्यवस्था को आर्थिक रूप से अव्यावहारिक बता रहे हैं, तब राजस्थान सरकार का इस मुद्दे पर क्या रुख है? क्या सरकार प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने वाले इस प्रस्ताव का समर्थन कर रही है, या फिर वह इन आपत्तियों के समाधान की दिशा में कोई पहल करेगी?

सर्वोदय की भावना से जन्मी मनरेगा, कोविड संकट में बनी करोड़ों परिवारों का सहारा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनरेगा केवल एक रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत आधार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 'सर्वोदय' के विचार से प्रेरित होकर इस कानून को लागू किया था, जिसका उद्देश्य गांवों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

टीकाराम जूली ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब देशभर में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई थीं और लाखों लोगों का शहरी रोजगार समाप्त हो गया था, तब मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करोड़ों परिवारों की आजीविका इसी योजना के माध्यम से चलती रही और गांवों में आर्थिक गतिविधियों का पहिया घूमता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सफल और प्रभावी साबित हो चुकी इस योजना को केवल नाम बदलने और राजनीतिक श्रेय लेने की मानसिकता के कारण समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ग्रामीण भारत के हितों के खिलाफ है।

कांग्रेस सरकार पहले ही बढ़ा चुकी थी 125 दिनों का रोजगार

टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा घोषणाओं से अधिक काम को प्राथमिकता दी है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में ही प्रदेश के गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने का निर्णय लिया था। यह फैसला बिना किसी अनावश्यक प्रचार-प्रसार के केवल जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार केंद्र की अधूरी और व्यवहारिक चुनौतियों से घिरी योजनाओं का बिना समुचित मूल्यांकन किए अनुसरण कर रही है। इसका सीधा असर भविष्य में राजस्थान के ग्रामीण मजदूरों और राज्य के वित्तीय संसाधनों पर पड़ सकता है। टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार को बड़े-बड़े प्रचार अभियानों के बजाय पहले यह बताना चाहिए कि उसकी अपनी पार्टी के राज्यों द्वारा उठाई गई तकनीकी और आर्थिक आपत्तियों का समाधान क्या है। साथ ही प्रदेश की जनता को यह भरोसा भी दिलाना चाहिए कि नई व्यवस्था से न तो रोजगार प्रभावित होगा और न ही राज्य पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?