न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट ने फैमिली की ओर कैमरा घुमाने के लिए किया मना, वीडियो वायरल, शूरा ने अरहान को किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फैंस की नजर में मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। वैसे भी भारत में क्रिकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 2:23:17

2 News : विराट ने फैमिली की ओर कैमरा घुमाने के लिए किया मना, वीडियो वायरल, शूरा ने अरहान को किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फैंस की नजर में मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। वैसे भी भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियों के बीच रिश्ते को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है। ऐसे में विराट-अनुष्का हमेशा हर जगह आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। हालांकि यह कपल अपने दोनों बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव है। उन्होंने उन्हें मीडिया की नजरों से बचाया हुआ है। वे चाहते हैं कि बच्चों की फोटो और वीडियो को फैलाया नहीं जाए।

विराट-अनुष्का कई बार पैपराजी से इस बारे में अपील करते हैं। ऐसे में वे भड़क भी जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विराट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जानकारी के मुताबिक विराट शनिवार (9 नवंबर) को अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। वहां भारतीय क्रिकेट टीम को 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। सोशल मीडिया पर विराट के एयरपोर्ट के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल विराट के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची हुई थी।

पैपराजी खुद विराट के साथ फोटो के लिए बेताब दिखे। विराट एक-एक करके फोटो तो खिंचवा रहे थे, लेकिन लेट होने की बात भी कह रहे थे। विराट को ये बोलते हुए भी सुना गया, “फैमिली को रोककर थोड़ी फोटो लूंगा आपके साथ। इतनी बार कोशिश कर रहा हूं, बताने की कि लेट हो रहा है।”

विराट ने पैपराजी को ये भी साफ कहा कि फैमिली की तरफ कोई कैमरा नहीं घुमाएगा। उल्लेखनीय है कि विराट-अनुष्का ने अभी तक बेटी वामिका और बेटे अकाय का चेहरा नहीं दिखाया है। वामिका अगले साल जनवरी में 4 साल की हो जाएगी, जबकि अकाय का जन्म इसी साल फरवरी में लंदन में हुआ था। विराट-अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी की थी।

virat kohli,cricketer virat kohli,anushka sharma,virat anushka,virat mumbai airport,vamika,akaay,australia tour,virat paparazzi,shura khan,arhaan khan,arbaaz khan,malaika arora,arhaan birthday

शूरा खान ने इंस्टा स्टोरी पर सौतेले बेटे अरहान के लिए शेयर की पोस्ट

मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स पति अरबाज खान के बेटे अरहान खान का शनिवार (9 नवंबर) को 22वां जन्मदिन था। इस मौके पर मलाइका ने बेटे के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उसे ढेर सारा प्यार दिया। इस बीच अरबाज की दूसरी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने भी अरहान को बर्थडे विश किया है। शूरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अरहान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सोफे पर बैठकर मजे से गिटार बजा रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में शूरा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई फ्रेंड, माई फैमिली, थैंक यू फॉर बीइंग यू।” इस पोस्ट में दिल की इमोजी जोड़कर शूरा ने अरहान के लिए अपने प्यार को जाहिर किया। शूरा ने अरहान को टैग भी किया। बता दें शूरा और अरबाज की शादी पिछले साल क्रिसमस से ठीक पहले हुई थी। शादी में अरहान ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अरहान ने गाना भी गाया था और काफी खुश नजर आए।

यहां तक कि उनकी शूरा के साथ मजबूत बोंडिंग दिखी। ऐसे में लगा कि अरहान को अपने पिता की दूसरी शादी से कोई एतराज नहीं है। हालांकि मलाइका शादी में एक दफा भी नजर नहीं आईं। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 19 साल तक चला, लेकिन 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। वैसे तलाक के बाद भी वे अरहान की परवरिश के मामले में एक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार