न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का के बारे में पूछने पर विराट ने इशारों में दिया जवाब, वीडियो वायरल, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। यह जोड़ी मीडिया के साथ फैंस

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 12:37:38

2 News : अनुष्का के बारे में पूछने पर विराट ने इशारों में दिया जवाब, वीडियो वायरल, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। यह जोड़ी मीडिया के साथ फैंस को भी बहुत पसंद है। उन्हें लगातार फॉलो किया जाता रहता है और उनके बारे में हर बात जानने की उत्सुकता बनी रहती है। जब-जहां उनकी झलक मिल जाती है लोग खुश हो जाते हैं। विराट के साथ शादी के बाद से अनुष्का एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। अब अनुष्का अपना पूरा समय विराट और दोनों बच्चों वामिका व अकाय को दे रही हैं। इस बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे उनके फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

उन्हे हाल ही में एक इवेट में स्पॉट किया गया। अक्सर अनुष्का के साथ दिखाई देने वाले विराट अकेले ही नजर आए। इस दौरान वो किसी से इशारों में हाय-हैलो करते दिखाई दिए। उनके बाजू में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन बैठे थे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब विराट से पूछा गया कि अनुष्का कहां है तो विराट ने दिल जीत लेने वाले इशारे करते हुए बताया कि वो बच्चों के साथ घर पर आराम कर रही हैं। विराट के ये इशारे जमकर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वो कितने प्यारे लगते हैं, सादगी में भी स्टार हैं।”

वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “कोहली का ये अंदाज बहुत रियल है, इसलिए लोग उनसे इतना जुड़ाव महसूस करते हैं।” तो कुछ फैंस ने क्रिकेट को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। एक कमेंट में लिखा, “विराट भाई, आप अभी भी 10 साल तक खेल सकते थे!” जबकि कई कमेंटस ऐसे भी आए है जिस पर फैंस ने कहा है कि “सेहत देख कर तो यही लगता है कि आप अभी रिटायर नहीं हुए!” बता दें कि विराट ने मई में आईपीएल-18 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद अब वो लंदन में अपने बच्चों और अनुष्का को ज्यादा से ज्यादा समय दे रहे हैं।

हाल ही में कपल को विंबलडन में नोवाक जोकोविच के मैच का मजा लेते देखा गया था। इसके बाद विराट इंग्लैंड में ही युवराज सिंह के चैरिटी प्रोग्राम में भी पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने अभी तक अपने दोनों बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए हैं। वे अक्सर मीडिया से भी उनकी प्राइवेसी को लेकर अनुरोध करते हैं। उनकी शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। उन्होंने जनवरी 2021 में वामिका और फरवरी 2024 में अकाय का स्वागत किया।

83 साल के थे साउथ इंडियन एक्टर कोटा श्रीनिवास राव, कई हिंदी फिल्मों में भी किया काम

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 10 जुलाई को 83वां जन्मदिन मनाया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में करीब 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे राजनीति में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। साल 1999 से 2004 तक वे आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट के विधायक रहे हैं।

हिंदी फिल्मों ‘सरकार’, ‘प्रतिघात’, ‘रक्त चरित्र’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ में वे अहम रोल निभा चुके हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘कब्जा’ में देखा गया था। इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैंने और उन्होंने एक ही टाइम पर फिल्म ‘प्रणाम खरीदु’ से अपने-अपने करिअर की शुरुआत की थी। श्रीनिवास राव ने इसके बाद सैकड़ों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। राव का हर रोल बेहद अलग और एंटरटेनमेंट से भरा रहा।

श्रीनिवास राव हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते थे, फिर चाहे वो कॉमेडी-विलेन हो या फिर सपोर्टिंग रोल। राव ने हर वो किरदार निभाया, जो सिर्फ वही निभा सकते थे।” एक्टर रवि तेजा ने एक्स पर लिखा, “मैं उन्हें देखते हुए, उनकी तारीफ करते हुए और उनके हर रोल से सीखते हुए बड़ा हुआ हूं। कोटा भाई मेरे लिए परिवार जैसे थे, उनके साथ काम करने की प्यारी यादें मेरे मन में हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले, कोटा श्रीनिवास राव गरु, ओम शांति।” आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी दुख जाहिर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक