न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Virat Kohli के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं..., जानें आखिर क्यों राहुल वैद्य ने कही यह बात?

विराट कोहली द्वारा अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने के बाद मचे बवाल पर सिंगर राहुल वैद्य ने उन्हें ट्रोल किया। राहुल और विराट के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग, वहीं अवनीत कौर को हुआ जबरदस्त फायदा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 May 2025 9:28:47

Virat Kohli के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं...,  जानें आखिर क्यों राहुल वैद्य ने कही यह बात?

विराट कोहली इन दिनों एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीरों को लाइक करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ किया था कि यह सब इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से हुआ। अब सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली के इस बयान पर तंज कसते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। राहुल ने एक मजाकिया इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कोहली द्वारा उन्हें ब्लॉक किए जाने की बात को भी एल्गोरिदम की गलती बताते हुए उनका मजाक उड़ाया।

राहुल वैद्य वीडियो में कहते हैं, "मैं आज एक घोषणा करना चाहता हूं कि हो सकता है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम कुछ तस्वीरें लाइक कर दे, जो मैंने नहीं की हों। तो कोई भी लड़की अगर देखे कि उसकी तस्वीरें मैंने लाइक की हैं, तो कृपया इसे पीआर मत बनाइए, क्योंकि ये मेरी नहीं, इंस्टाग्राम की गलती होगी।"

राहुल ने आगे तंज कसते हुए कहा, "तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, ये तो सबको पता है। लेकिन मुझे लगता है कि ये भी इंस्टाग्राम की गलती होगी। विराट कोहली ने नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने कहा होगा कि एक काम करते हैं, मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं।"

राहुल के इस कमेंट के बाद विराट के फैंस भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलिंग का सामना करने के बाद राहुल ने एक और स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, "अब तुम मुझे गाली दे रहे हो वो तो ठीक है, लेकिन तुम मेरी बीवी और बहन को गाली दे रहे हो, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है! इसलिए मैं सही था कि विराट कोहली के फैंस सबसे बड़े जोकर हैं – दो कौड़ी के जोकर।"

विराट कोहली और राहुल वैद्य के फैंस के बीच छिड़ी इस जंग को इंटरनेट पर हर कोई देखता रह गया। दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब विराट कोहली ने गलती से अवनीत कौर की एक तस्वीर को लाइक कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और अवनीत कौर की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इज़ाफा हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक लाइक की वजह से अवनीत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2 मिलियन तक बढ़ गए और 72 घंटों के भीतर उन्हें करीब 12 ब्रांड डील्स के ऑफर मिल गए। हालांकि, बाद में विराट कोहली ने इस पूरी घटना पर सफाई देते हुए एल्गोरिदम को इसकी वजह बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी