न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पत्नी जान्हवी ने शेयर कीं विकास के अंतिम पलों की बातें, सोनाक्षी ने जहीर के साथ की गणपति की पूजा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विकास सेठी का रविवार (8 सितंबर) को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 48 साल के थे। विकास की अचानक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 2:15:10

2 News : पत्नी जान्हवी ने शेयर कीं विकास के अंतिम पलों की बातें, सोनाक्षी ने जहीर के साथ की गणपति की पूजा

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विकास सेठी का रविवार (8 सितंबर) को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 48 साल के थे। विकास की अचानक मौत ने घरवालों के साथ उनके फैंस को हिलाकर रख दिया है। इस बीच विकास की पत्नी जान्हवी ने उनके अंतिम पलों को याद किया है। जान्हवी ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि जब हम नासिक में फैमिली फंक्शन के लिए अपनी मां के घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। वे अस्पताल नहीं जाना चाहते थे और इसलिए हमने डॉक्टर से घर आने के लिए कहा।

सुबह करीब 6 बजे जब मैं उन्हें जगाने गई तो उनका निधन हो चुका था। डॉक्टर ने चैक किया तो उन्होंने बताया कि रात को ही दिल का दौरा पड़ने से नींद में ही उनका निधन हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल में भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। विकास की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां कीं। विकास की पहली पत्नी अमिता थी, जिनके संग उन्होंने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के चौथे सीजन में भाग लिया था।

हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। साल 2018 में विकास ने जान्हवी से शादी की और साल 2021 में उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। विकास के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘यह वादा रहा’ जैसे टीवी शो में काम किया। साल 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी विकास ने करीना कपूर के डेट ‘रॉबी’ का रोल किया था। विकास को ‘दीवानापन’, ‘उफ’, ‘मोढ़’ और ‘आईस्मार्ट शंकर’ जैसी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की। इसके बाद दोनों ने उसी दिन शाम को एक पार्टी दी, जिसमें उनके परिवार के साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए। शादी की वजह से सोनाक्षी के परिवार में अनबन की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। इंटरफेथ (अलग-अलग धर्म) मैरिज के चलते सोनाक्षी पर जमकर निशाना साधा गया।

कई लोगों ने तो जहीर पर लव जिहाद तक का आरोप लगाया। बहरहाल जो भी हो इन सब बातों को दरकिनार कर सोनाक्षी अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह जहीर के साथ कई दफा हनीमून पर विदेश जा चुकी हैं और वहां से लगातार अपने खुशी के पलों की झलक दिखाती रहती हैं। अब शादी के बाद कपल ने धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी मनाई, जिसकी तस्वीरें धूम मचा रही हैं। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार (8 सितंबर) को गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया।

इसमें सोनाक्षी पति के साथ गणपति बप्पा की आरती करती दिख रही हैं। दोनों आरती की थाली पकड़कर पूरी श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा कर रहे हैं। सोनाक्षी ने नीला हैवी लॉन्ग सूट पहना है। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। जहीर ने पत्नी से मैचिंग करता हुआ डबल शेड का नीला और सफेद कुर्ता पजामा पहना है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “प्यार सम्मान में बदल जाता है, जब एक कपल सच्चे भाव में एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करता है। शादी के बाद हमारे पहले गणपति।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क