Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जल्द ही रिलीज होगी विजय वर्मा की सीरीज ‘मटका किंग’, शूटिंग खत्म, इस फिल्म से डेब्यू करेंगी धनश्री वर्मा

विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहते हैं। विजय की खास फैन फॉलोइंग है। उनके खाते में ‘मिर्जापुर’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 2:34:20

2 News : जल्द ही रिलीज होगी विजय वर्मा की सीरीज ‘मटका किंग’, शूटिंग खत्म, इस फिल्म से डेब्यू करेंगी धनश्री वर्मा

विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहते हैं। विजय की खास फैन फॉलोइंग है। उनके खाते में ‘मिर्जापुर’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘डार्लिंग्स’ वेब सीरीज और फिल्मे हैं। विजय की नई सीरीज आने वाली है, जिसका टाइटल है ‘मटका किंग।’ इसका शूट रैप हो गया है और अब जल्द ही ये सीरीज रिलीज होगी। अमेजन प्राइम की सीरीज में विजय का किरदार काफी मजेदार होने वाला है। विजय ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें विजय ने एक केक की तस्वीर की फोटो साझा की है।

विजय ने फैंस को बताया कि सीरीज का शूट रैप हो गया है। इस सेलिब्रेशन में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विजय और कृतिका कामरा के साथ मिलकर केक काटा। मौके पर पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थी जिन्होंने इस कहानी को जीवंत बनाने में मेहनत की। प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मटका किंग’ शुरू से ही एक बड़ा और खास प्रोजेक्ट रहा है। इसकी कहानी, इसका पैमाना और इससे जुड़े टैलेंट ने इसे और भी ख़ास बना दिया।

शूटिंग पूरी होना हमारे लिए भावुक और उत्साह से भरा पल है, और अब हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दर्शक इसे देखें और इस दुनिया का अनुभव लें।" ‘सैराट’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के डायरेक्टर नागराज मंजुले ने यह सीरीज बनाई है। यह एक क्राइम थ्रिलर होने वाली है। इसमें विजय के साथ गुलशन ग्रोवर, कृतिका कामरा, साई तम्हाकर और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। सीरीज को मंजुले और सिद्धार्थ रॉय कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बात करें सीरीज की कहानी की तो ये 1960 के बॉम्बे में सेट है, जहां मटका गैम्बलिंग की दुनिया को एक्सप्लोर किया जाएगा। सट्टा लगाने की इस तकनीक पर आधारित इस सीरीज में विजय लीड रोल में होंगे। उन्हें ही ‘मटका किंग’ कहा जा रहा है।

धनश्री की पहली फिल्म है ‘अकासम दाती वास्तवा’, पिछले दिनों चहल से हो चुकी हैं अलग

कुछ समय पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया था। अब धनश्री फिल्म में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धनश्री तेलुगू फिल्म ‘अकासम दाती वास्तवा’ में नजर आएंगी। ये एक डांस बेस्ड फिल्म होगी जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। दिल राजू पहले भी कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। इस फिल्म में धनश्री अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाएंगी।

फिल्म को श्री सासी कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। आने वाले हफ्तों में फिल्म की पूरी कास्ट की जानकारी सामने आ जाएगी। हाल ही धनश्री ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था, “और यह खत्म हो गया मेरी पहली फिल्म, मेरी खास फिल्म और यह आपके लिए है हैदराबाद, अपनी पहली फिल्म पूरी करने का एहसास अलग होता है। बहुत एक्साइटेड और नर्वस।

अपनी सुपर टीम और दिल राजू प्रोडक्शंस के साथ बेहतरीन समय बिताया। थिएटर में मिलते हैं। भगवान की प्लानिंग।” इस पोस्ट से उन्होंने अपनी पहली फिल्म की जानकारी दी थी। धनश्री एक डांस टीचर रही हैं। इसके अलावा उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो में उन्हें सेलेब्रिटीज को नचाते देखा गया है। वह डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका