The GODS gave him STRENGTH. War gave him a PURPOSE 🔥
Team #VD14 wishes @TheDeverakonda a very Happy Birthday ❤️🔥@Rahul_Sankrityn @MythriOffनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, आखिरकार हम सभी हैं तो ‘भांड’ ही…
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी प्रतिभावान कलाकार हैं। वे हर जोनर की फिल्म में काम कर चुके हैं। इस बीच नवाज ने एक्टर्स की तुलना ‘भांड’ से कर हर किसी को चौंका दिया। ऑल अबाउट ईव यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब ‘देव डी’ की रिलीज के बाद गाना ‘इमोशनल अत्याचार’ मशहूर हुआ तो मैं काफी हैरान हुआ, क्योंकि सेट पर इसे शूट करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा। तब नवाज से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो क्या वो कभी शादी में परफॉर्म करेंगे?
इस पर नवाज बोले कि हां, क्यों नहीं? उसमें गलत क्या है? ये हमारे प्रोफेशन का हिस्सा है, लोगों को शिकायत होती है अगर एक्टर्स शादियों में नाचते हैं, लेकिन क्या प्रॉब्लम है? आखिरकार, हम सभी हैं तो ‘भांड’ ही। क्या आप जानते हैं कि अतीत में ‘भांडों’ को सभ्य समाज में घुलने-मिलने की अनुमति नहीं थी? उन्हें अयोग्य समझा जाता था। उन्हें ऐसे लोगों के रूप में देखा जाता था जिनकी कोई विचारधारा या धारणा नहीं थी।
उन्हें गांवों के बाहर टेंट में रखा जाता था। उन्हें केवल परफॉर्म करने के लिए अंदर जाने की अनुमति दी जाती थी, और फिर उन्हें वापस भेज दिया जाता था। अब एक्टर अमीर और सुसंस्कृत हो गए हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि वे सामान्य समाज का हिस्सा हैं। लेकिन दिल से वे बाहरी लोग हैं जो समाज में फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। जब लोग शादियों में नाचने के लिए उनसे सवाल करते हैं तो उन्हें बुरा लगता है, लेकिन ‘भांडगिरी’ जारी रहती है।













