न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज, फेमस टीवी एक्टर्स के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे विजय के बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच विजय की मचअवेटेड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 1:22:34

2 News : विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज, फेमस टीवी एक्टर्स के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे विजय के बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच विजय की मचअवेटेड फिल्म 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। ‘किंगडम’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ट्रेलर को तिरुपति में एक इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसके बाद विजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो भी पोस्ट किया। विजय ने लिखा, “हमने अपने दिलों में आग जलाकर #Kingdom बनाया है। @gowtam19 के एक्शन ड्रामा और @anirudhofficial के संगीत के साथ। आज मैं आपको इसका ट्रेलर दिखा रहा हूं।

इसे आप तक भी वैसे ही आने दें जैसे इसने मुझ पर असर डाला है।” ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह क्लिप एक जासूस की क्रूर दुनिया की झलक दिखाती है जो एक जोखिम भरे मिशन पर निकलता है, जिससे वह जेल पहुंच जाता है, जहां चीजें टेढ़ा मोड़ लेती हैं। ट्रेलर में विजय को ‘सूर्या’ के रूप में पेश किया गया है, जो एक जासूस है और सीक्रेट मिशन में उलझा हुआ है। फिल्म एक डायस्टोपियन दुनिया में सेट लगती है जहां एक जासूस को अनजान इलाके में घुसपैठ करने का काम सौंपा जाता है, जिससे उसे अपनी हर प्यारी चीज पीछे छोड़नी पड़ती है।

हालांकि जैसे-जैसे वह इस नई दुनिया में आगे बढ़ता है, मिशन एक नया मोड़ लेता है और वह खुद इसमें फंस जाता है। अंत में विजय के किरदार को एक खतरनाक अवतार में दिखाया गया है, जहां वह ‘राक्षसों की सेना का राजा’ बन जाता है। ट्रेलर में सत्यदेव और मनीष चौधरी भी दिख रहे हैं। फिल्म में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर तैयार की गई धुनें हैं। इसके डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी हैं। फिल्म के लिए विजय ने शारीरिक रूप से काफी बदलाव किया है। जूनियर एनटीआर और सूर्या ने टीजर के तेलुगू और तमिल वर्जन को अपनी आवाज दी है।

रणबीर कपूर ने हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है। विजय को पिछली बार ‘कल्कि 2898 AD’ में अर्जुन के कैमियो रोल में देखा गया था। इससे पहले वे ‘द फैमिली स्टार’ में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। विजय ‘लाइगर’, ‘खुशी’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘टैक्सीवाला’, ‘नोटा’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं।

2 News : विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज, फेमस टीवी एक्टर्स के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

निर्भय और गौरव के पिता संदीप वाधवा का निधन, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

लोकप्रिय टीवी एक्टर निर्भय और गौरव वाधवा के पिता संदीप वाधवा का निधन हो गया है। निधन का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। गौरव ने यह दुखद सूचना सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग और प्रशंसक वाधवा बंधुओं को इस दुखद घड़ी में सांत्वना देने के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। इसके पहले जून 2022 में उनकी मां इंदु वाधवा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों भाइयों ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है।

निर्भय ने करिअर की शुरुआत साल 2013 में ‘महाभारत’ सीरियल से की थी। उन्हें ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और ‘श्रीमद् रामायण’ में हनुमान की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि मिली। उन्होंने ‘कयामत की रात’ में ‘कालासुर’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में ‘महिषासुर’ का रोल प्ले किया। निर्भय ने ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’में भी काम किया। निर्भय के छोटे भाई गौरव की बात करें तो वे ‘ये है मोहब्बतें’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

उन्होंने ‘सुपर सिस्टर्स’ में मुख्य भूमिका निभाई और यूट्यूब चैनल रिमोरव व्लॉग्स के माध्यम से भी प्रसिद्धि पाई। राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाले दोनों भाई हमेशा अपने परिवार और आपसी रिश्तों की मजबूती के बारे में स्नेह से बात करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज