एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। हाल ही मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि विजय और रश्मिका की 3 अक्टूबर को उनके हैदराबाद वाले घर में सगाई हो गई। उन्होंने सगाई को काफी प्राइवेट रखा। इसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के फरवरी 2026 में शादी करने की खबरें हैं। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। खास बात ये है कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से ही सगाई को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्टार्स सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर उन्हें सगाई की झलकियों से रूबरू कराएंगे।
बहरहाल विजय रविवार (5 अक्टूबर) को अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा प्रशांति निलयम के आश्रम पहुंचे थे। वहां से उनके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। विजय के छोटे भाई और माता-पिता भी साथ थे। विजय का यहां पर फूलों का बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है विजय की इंगेजमेंट रिंग, जिसे फैंस ने नोटिस किया। सामने आई फोटो में विजय बुके हाथ में पकड़े हुए हैं। उन्होंने ग्रे टीशर्ट पहनी है। चश्मा लगाया है। साथ ही मूंछ फ्लॉन्ट की। वे काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी अंगुली में अंगूठी भी नजर आई, जिससे उनकी सगाई की खबरों को और बल मिल रहा है।
बता दें कि विजय और उनके छोटे भाई ने श्री सत्य साईं बाबा हायर सैकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। विजय और रश्मिका की बात करें तो दोनों ने अभी तक साथ में दो फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। उनकी केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब दोनों राहुल संक्रतियन की अनटाइल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। वे शादी से पहले फिल्म की शूटिंग रैपअप कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों के अफेयर के चर्चे तो लंबे समय से है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।
Congratulations my lovess🥹🥹❤️@TheDeverakonda @iamRashmika
The engagement ring🥹🧿#VijayDeverakonda #RashmikaMa














