न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब हर महीने लोग विद्या को बताते थे प्रेग्नेंट, इस दिग्गज ने आमिर-अक्षय का उदाहरण दे किया दीपिका को सपोर्ट

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। टीवी से करिअर शुरू करने के बाद विद्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 2:22:50

2 News : जब हर महीने लोग विद्या को बताते थे प्रेग्नेंट, इस दिग्गज ने आमिर-अक्षय का उदाहरण दे किया दीपिका को सपोर्ट

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। टीवी से करिअर शुरू करने के बाद विद्या सिनेमा में खुद को साबित करने में सफल रहीं। उनके खाते में कई शानदार फिल्में हैं। विद्या की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 3 थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। ये तो हुई विद्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात। अब नजर डालते हैं उनकी पर्सनल लाइफ पर। विद्या ने साल 2012 में जाने-माने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की थी। शादी के 13 साल हो चुके हैं लेकिन कपल के कोई संतान नहीं है।

इस पर विद्या ने खुद कहा था कि उन्हें मां नहीं बनना है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोग उन्हें शादी और बच्चा पैदा करने को लेकर सलाह देते हैं और बेहूदा बातें भी करते हैं। विद्या ने कहा कि मुझे ऐसी बातों से चिढ़ होती है। जब मेरी शादी हुई थी, तब मैं 33 साल की थीं। उस वक्त लोग मुझसे पूछते थे कि अब अगला कदम क्या है? वो कहते थे कि शादी के लिए कोई तैयार नहीं होता, बस करना पड़ता है। शादी के बाद हर कोई यही पूछने लगता है कि अब बच्चा कब होगा? एक समय तो ऐसा था जब लोग हर महीने मुझे प्रेग्नेंट बताते थे। मेरी कोई भी फोटो सामने आती तो लोग पूछते, ‘ये बेबी बंप है?’ तब मैं कहती थीं कि नहीं मेरा पेट है।

लोग समझते हैं कि शादी और बच्चे से ही जिंदगी की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। जैसे ही आप शादी करते हैं, लोग बच्चों के बारे में पूछने लगते हैं। समाज में ये सोच बन गई है कि बच्चा हर समस्या का हल है। मगर एक लड़की की जिंदगी का मकसद सिर्फ शादी और बच्चा पैदा करना नहीं होता। हर इंसान की प्राथमिकताएं अलग होती हैं और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। बता दें 1 जनवरी, 1979 को मुंबई में जन्मी विद्या ने सबसे पहले टीवी शो 'हम पांच' में काम किया था। इसके बाद 2003 में उन्होंने बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। साल 2005 में उन्हें ‘परिणीता’ मूवी से पहचान मिली।

vidya balan,actress vidya balan,vidya balan pregnancy,siddharth roy kapoor,vidya siddharth,kabir khan,director kabir khan,deepika padukone,kabir deepika

कबीर खान ने कहा, मैंने खुद कभी 12 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं की

दीपिका पादुकोण ने पिछले दिनों डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। बताया गया कि इसकी एक प्रमुख वजह दीपिका द्वारा 8 घंटे काम करने की मांग रही। कई बॉलीवुड हस्तियों के बाद अब दिग्गज डायरेक्टर कबीर खान ने भी दीपिका का समर्थन किया है। कबीर ने मोविफाइड के साथ बातचीत में कहा कि मैं 500 क्रू सदस्यों के साथ काम करता हूं, जिनमें से प्रत्येक का अपना परिवार और जीवन है। उनकी भलाई सिर्फ परिपक्व होने में ही नहीं, बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ के लिए भी मायने रखती है।

आमिर खान और अक्षय कुमार भी 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दीपिका को ऐसा करने से मना किया जाना चाहिए। अगर कोई फिल्म निर्माता सहमत नहीं है, तो उसके पास कोई लॉजिकल प्वाइंट होना चाहिए। काम का एक ढांचा होना चाहिए। मैंने खुद कभी 12 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं की, कभी ओवरटाइम नहीं किया और कभी संडे को काम नहीं किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए की फीस भी मांगी थी। इस पर कबीर ने कहा कि फीस दर्शकों की अपील और बॉक्स ऑफिस की मांग के हिसाब से होनी चाहिए। दीपिका सिनेमाघरों में भारी भीड़ खींचती हैं। जो कोई भी दर्शकों को लाता है, चाहे वह अभिनेता हो, निर्देशक हो, पुरुष हो या महिला, वे अपनी योग्यता के मुताबिक फीस पाने के हकदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ