न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करिअर के शुरुआती दौर में विद्या बालन हुई थीं जादू टोना की शिकार, मनहूस बता 12 फिल्मों से कर दिया गया बाहर

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय हो चुका है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह जीटीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 7:50:23

करिअर के शुरुआती दौर में विद्या बालन हुई थीं जादू टोना की शिकार, मनहूस बता 12 फिल्मों से कर दिया गया बाहर

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय हो चुका है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह जीटीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘हम पांच’ में काम कर चुकी थीं। विद्या ने अब तक के करिअर में अलग-अलग तरह की कई शानदार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। वह अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही हैं। विद्या की पिछली फिल्म पिछले साल आई हॉरर मूवी ‘भूल भुलैया 3’ थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार भी थे।

इस बीच विद्या ने एक इंटरव्यू में अपने करिअर के शुरुआती दौर के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में विच हंटिंग से गुजरना पड़ा। कैसे वह जादू टोना की शिकार हुईं और लोगों ने उन्हें मनहूस का टैग दे दिया था। विद्या ने कहा कि ईमानदारी से बताऊं तो हां मुझ पर जादू टोना तक किया गया था। किसी को मुझसे दिक्कत थी तो मुझ पर जादू टोना कराया गया था, लेकिन ठीक है। मैं आज एकदम स्वस्थ हूं। आपको मेरी मां से मिलना चाहिए था। जब भी मैं दर्शन के लिए बाहर जाती थी तो वह पहले मुझे सिर से पांव तक अच्छे से देखती थी और पूछतीं कि क्या मेरा इस तरह से तैयार होकर जाना सही है?

उनके ऐसा कहने पर अचानक से मेरा कॉन्फिडेंस गिर जाता था। क्योंकि मैं उनको परेशान देख लेती थी। सच कहूं तो मेरा भारी शरीर उस समय पहने गए कपड़ों के कारण हुआ। विद्या ने बताया कि कैसे उनका नाम लेखों में जबरदस्ती घसीटा गया, जबकि उनका उन चीजों से कोई लेना-देना नहीं था। विद्या ने कहा कि पेज 3 कल्चर शुरू हो गया था और मैं सभी गलत वजहों से इसका हिस्सा बन चुकी थी।

लोगों ने उन आर्टिकल्स में मेरा जिक्र किया, जिनसे मेरा कोई नाता नहीं था। वह ऐसा समय था, जब मेरा फिल्मी करिअर शुरू ही हुआ था। मुझे लग रहा था कि मैं इन सब चीजों से बाहर कभी नहीं आ पाऊंगी। लेकिन मैं उससे निपटी और आज मैं वह काम करती हूं, जो मैं करना चाहती थी। वही पहनती हूं, जो मेरा मन होता है। कौन क्या कह रहा है, मुझे इसकी जरा भी परवाह नहीं है।

vidya balan,actress vidya balan,vidya witch hunting,vidya unlucky,vidya films,vidya rejection,siddharth roy kapur

इतने सारे रिजेक्शन के कारण 3 साल तक परेशान रहीं विद्या बालन

विद्या ने आगे बताया कि मुझे 'मनहूस' तक कहा गया था। बिना गलती दर्जनों फिल्मों से निकाल दिया गया। इतने रिजेक्शन के कारण मैं 3 साल तक परेशान रही। आगे बढ़ने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। लेकिन मेरे अंदर काम की भूख इतनी थी कि सारी चीजों पर वह भारी पड़ गई। मोहनलाल के साथ फिल्म बंद हुई। उसके बाद एक और फिल्म बंद हो गई, जिसके बाद लोगों ने मुझे मनहूस का ठप्पा दे दिया।

वो समय बहुत बुरा था। रातोंरात मुझे 12 फिल्मों से रिप्लेस किया गया था। लेकिन फिर भी मैंने हार नहीं मानी। आज आपके सामने हूं। विद्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी साल 2012 में फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हुई थी। वे एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी