न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पा’ में अमिताभ की मां के रोल को लेकर ऐसा बोलीं विद्या, एक्ट्रेस ने शुरुआत में लुक्स को लेकर झेला दबाव

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने अपनी पहली फिल्म ‘परिणीता’ से ही साबित कर दिया था कि वे लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 8:00:24

2 News : ‘पा’ में अमिताभ की मां के रोल को लेकर ऐसा बोलीं विद्या, एक्ट्रेस ने शुरुआत में लुक्स को लेकर झेला दबाव

एक्ट्रेस विद्या बालन (46) ने अपनी पहली फिल्म ‘परिणीता’ से ही साबित कर दिया था कि वे लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली हैं। बाद में विद्या ने ‘कहानी’ और ‘डर्टी पिक्चर’ सहित कई फिल्मों में शानदार अदाकारी का जादू चलाया। हालांकि एक फिल्म ऐसी भी थी जिसको करने के दौरान विद्या को डर लग रहा था। विद्या ने हाल ही फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें ‘पा’ फिल्म ऑफर हुई थी उस दौरान वह किसी भी चीज को लेकर ज्यादा श्योर नहीं थीं।

उन्होंने पहले तो मना ही कर दिया था लेकिन जब दोबारा स्क्रिप्ट पढ़ी और बार-बार पढ़ी तो उनके अंदर के एक्टर ने उन्हें ये रोल करने को कहा और उन्होंने अपने मन की सुनी। विद्या ने कहा कि इस फिल्म में काम करने को लेकर मेरे मन में प्रेशर तो पहले से था ही लेकिन इसके बाद भी मुझे काफी वॉर्न किया गया। मुझे कहा गया कि मैं अमिताभ बच्चन की मां का रोल कैसे कर सकती हूं। ये बहुत अजीब लगने वाला है। वो भी तब जब अभिषेक पहले से ही अमिताभ के पिता का रोल कर रहे हैं जो किसी को हजम नहीं होगा। लोग ऐसा कह रहे थे कि अगर मैं ऐसा रोल प्ले करती हूं तो इसके बाद मेरा करिअर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

मैं बाहर की आवाजों से बहुत डर गई थीं लेकिन जब मैंने मन की आवाज सुनी और फिल्म की टीम की तरफ से मुझे कॉन्फिडेंस मिला तो सबकुछ ठीक हो गया और मैंने ये रोल किया। विद्या ने बताया कि ‘परिणीता’ फिल्म के लिए प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी थी। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हारी नाक लंबी है, इसे ठीक करा लो।’ लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने अपने चेहरे पर कभी कोई बदलाव नहीं कराया, सिर्फ फेशियल करवा लिया करती हूं। मुझे खुद पर जैसी हूं, वैसा ही भरोसा है। विद्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह साल 2024 में दो फिल्मों ‘दो और दो प्यार’ तथा ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं।

vidya balan,actress vidya balan,amitabh bachchan,abhishek bachchan,paa movie,parineeta,dirty picture,kahaani

विद्या को फोटोशूट्स में कहा जाता था, 'चलो तुम्हें कम उम्र की और सेक्सी दिखाते हैं

विद्या बालन ने इंटरव्यू में करिअर की शुरुआती जर्नी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘परिणीता’ मेरे लिए गेमचेंजर रही। मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और उस स्तर की शुरुआत मिलना किसी सपने से कम नहीं था। लोग मुझे रातों-रात पहचानने लगे। अवार्ड्स मिलने लगे, बड़े डायरेक्टर्स कॉल करने लगे। हालांकि इस सफलता के बाद भी लुक्स को लेकर एक अलग तरह के दबाव का सामना करना पड़ा। विद्या ने कहा कि फोटोशूट्स के दौरान लोग कहते, 'चलो कुछ नया ट्राई करते हैं।’

उनकी बातों को सुनकर मैं सोचती थी कि तुमने मेरे बारे में क्या देखा है जो कुछ नया ट्राई करना चाहते हो? वे कहते थे, 'चलो तुम्हें कम उम्र और सेक्सी दिखाते हैं।’ और मैं एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार थी। शुरुआत में मुझे ये सब एक्सप्लोर करना ठीक लगा, लेकिन एक वक्त के बाद ये बेहद थकाने वाला हो गया। मैं एक लड़की नहीं थी। मैं 26 साल की थी और पूरी तरह से एक महिला थी। मुझे ये 'कम उम्र दिखने' का दबाव बेवजह और परेशान करने वाला लगता था, खासकर शूट्स के दौरान...मैं बिल्कुल भी नहीं समझ पाती थी। मैंने कभी फिल्मी मैगजीन नहीं पढ़ी थी, न ही इंटरनेशनल ग्लॉसीज देखी थीं। एक्टिंग हमेशा मेरा फोकस था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी