न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पहला गाना रिलीज, ‘स्त्री 3’ में काम करने के सवाल पर बोलीं पत्रलेखा

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्में बढ़िया बिजनेस कर रही हैं, जिनसे वे सबका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 8:18:44

2 News : 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पहला गाना रिलीज, ‘स्त्री 3’ में काम करने के सवाल पर बोलीं पत्रलेखा

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्में बढ़िया बिजनेस कर रही हैं, जिनसे वे सबका ध्यान खींच रहे हैं। अब दोनों एक साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे। यह पहला मौका है, जब वे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने मूवी का पहला गाना 'तुम जो मिले हो' जारी कर दिया है, जिसमें राजकुमार और तृप्ति का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है।

गाने को विशाल मिश्रा ने सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। आज गुरुवार (19 सितंबर) को टी-सीरीज ने गाना साझा करते हुए लिखा, “90 के दशक का वही अंदाज लगेगा और भी खास, आपके अपने विक्की विद्या के साथ।” फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 1990 के दशक की रेट्रो थीम पर आधारित है।

कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था, जिसमें विक्की (राजकुमार) और विद्या (तृप्ति) की मजेदार यात्रा की झलक दिखाई गई थी। वे परिवार के साथ ऋषिकेश के खूबसूरत शहर में अपनी खोई हुई ‘सुहागरात सीडी’ को खोजने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और परिवार के बाकी सदस्यों की मदद से यह जोड़ा पुलिस और परिवार के बड़ों से अपील करने से लेकर रात में कब्रिस्तान में जाने तक कोई कसर नहीं छोड़ता। फिल्म की टक्कर आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ से होगी।

vicky vidya ka woh wala video movie,rajkummar rao,tripti dimri,rajkummar tripti,vicky vidya ka woh wala video first song,stree 3,patralekha,stree 2

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा हाल ही ‘IC 814 : द कंधार हाइजैक’ में आईं नजर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अभी तक फिल्म का जादू चल रहा है। यह बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट पर भी चर्चा होने लगी है। इस बीच राजकुमार की पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा ने ‘स्त्री 3’ का हिस्सा बनने के बारे में अपनी रिएक्शन दी है।

पत्रलेखा हाल ही में अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘IC 814 : द कंधार हाइजैक’ में नजर आई थीं। उन्होंने एयर होस्टेस का किरदार निभाया था। पत्रलेखा ने फिल्मीज्ञान को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘स्त्री’ के अगले पार्ट में राजकुमार के अपोजिट काम करना चाहती हैं? इस पर पत्रलेखा ने कहा कि नहीं श्रद्धा कपूर हैं। उनकी जोड़ी बहुत मस्त है। अपारशक्ति है, अभिषेक है, पंकज, वो वर्ल्ड सेट है।

उल्लेखनीय है कि ‘स्त्री 2’ में हर स्टार ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से फैन्स को इम्प्रेस किया है। यह साल 2018 में आई ‘स्त्री’ फिल्म का सीक्वल है। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था वहीं जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री