Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने कैटरीना को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, इस एक्टर ने की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज बुधवार (16 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 42 साल की हो गई हैं। कैटरीना के लिए सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 8:32:45

2 News : विक्की ने कैटरीना को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, इस एक्टर ने की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज बुधवार (16 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 42 साल की हो गई हैं। कैटरीना के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। हर कोई अपने-अपने तरीके से कैटरीना पर प्यार लुटा रहा है। ऐसे में उनके पति एक्टर विक्की कौशल भला कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने खास अंदाज में कैटरीना को विश किया है। विक्की ने एडोरेबल और अनसीन फोटो के साथ सिंपल लेकिन दिल की गहराइयों को छू लेने वाला नोट लिखा है।

विक्की ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से 2 कपल फोटो है, बाकी 2 कैटरीना की सोलो तस्वीरें हैं। दूसरी तस्वीर में विक्की पत्नी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक खूबसूरत जगह पर बैठे हैं और विक्की ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। चौथी और आखिरी तस्वीर में कैटरीना व्हाइट रंग के कपड़े पहने बीच पर दिख रही हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “हैलो बर्थडे गर्ल, आई लव यू...” फैंस भी कैटरीना की इन तस्वीरों को देख मदहोश हुए जा रहे हैं। उन्होंने इन पर हार्ट वाली इमोजी बनाकर भेजी है। विक्की के छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने भी भाभी कैटरीना को बर्थडे विश किया है।

सनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे @कैटरीनाकैफ।” ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना ने भी कैटरीना को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। दूसरी ओर, विक्की ने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब विक्की दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

अर्जुन चिदंबरम और जयश्री चंद्रशेखरन विवाह बंधन में बंधे, एक्टर थे ‘ठग लाइफ’ का हिस्सा

पिछले दिनों रिलीज हुई साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए एक्टर अर्जुन चिदंबरम के फैंस के लिए खुशखबरी है। अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी कर ली है। कपल ने चेन्नई में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूजे का हाथ थामा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग अर्जुन को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल बेहद सिंपल और पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहा है।

जयश्री ने शादी के लिए तमिल लुक चुना है जिसके लिए उन्होंने मदीसर और अंडाल कोंडाई को ध्यान में रखा। अर्जुन पंचकच्छम धोती और सिल्क शर्ट पहने दूल्हा बने। दोनों ही शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे हैं। कपल की एक वेडिंग रिसेप्शन की फोटो भी सामने आई है, जिसमें अर्जुन ब्लैक टक्सीडो सूट में डैशिंग लग रहे हैं, जबकि जयश्री ने ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह कहर बरपा रही हैं।

अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने कॉमेडी फिल्म ‘मूने मूनू वर्थाई’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘निरकोंडा पारवई’ से मिली थी। इसके अलावा अर्जुन को मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन : I’ में भी देखा जा चुका है। अब जल्द ही वे एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘एलियन’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका