न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल ने यूं दी अगली फिल्म की जानकारी, विवेक ने ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए मांगी लोगों से ये सलाह

एक्टर विक्की कौशल जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं और वे उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में यह साबित भी कर चुके हैं। विक्की की पिछली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 7:03:02

विक्की कौशल ने यूं दी अगली फिल्म की जानकारी, विवेक ने ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए मांगी लोगों से ये सलाह

एक्टर विक्की कौशल जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं और वे उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में यह साबित भी कर चुके हैं। विक्की की पिछली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ सारा अली खान के साथ थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही। विक्की अब यशराज फिल्म्स (YRF) की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (TGIF) फिल्म में मुख्य भूमिका के साथ नजर आएंगे।

विजय शंकर आचार्य के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत के हार्टलैंड पर बनी इस फिल्म की कहानी उस पागलपन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह विक्की के परिवार में अचानक सामने आने वाली घटनाएं हैं जिन पर किसी का बस नहीं चलता। विक्की ने आज सोमवार (14 अगस्त) को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट के बेहद मजेदार वीडियो में अपने पागल परिवार की एक झलक दिखाई।

वीडियो में विक्की बताते हैं कि परिवार का क्या मतलब है। वे एक परिवार की तुलना एक मधुर शास्त्रीय भारतीय गीत से करते हैं। वे कहते हैं कि यह कहना कितना अच्छा लगता है कि परिवार अच्छा है, लेकिन उनका परिवार सांपों से भरा है। प्रोमो विक्की के अपने परिवार से निपटने के संघर्ष को दर्शाता है। फिल्म में विक्की के अपोजिट पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हैं। निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया, जिसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित भी दिख रहे हैं।

vicky kaushal,the great indian family,yashraj films,manushi chillar,the vaccine war movie,vivek agnihotri

भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है ‘द वैक्सीन वॉर’

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘ताशकंद फाइल्स’ खूब चर्चित फिल्में रहीं। अब विवेक अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक ने इसकी रिलीज डेट तय करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। उन्होंने एक पब्लिक पोल के जरिए रिलीज डेट तय करने में सलाह मांगी है। इसकी शुरुआत करते हुए पल्लवी जोशी प्रोडक्शन ने फिल्म की रिलीज डेट के लिए दो दिलचस्प ऑप्शन पेश किए हैं।

एक ऑप्शन बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार की रिलीज डेट, जबकि दूसरा भारत वर्सेस पाकिस्तान क्रिकेट मैच के साथ मेल खाता है। विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आखिरकार, #TheVaccineWar #ATrueStory पूरी हो गई। यह भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म है। अब सोच रहा हूं कि इसे कब रिलीज करूं?”

“आखिरकार, #TheVaccineWar #ATrueStory रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आपकी फिल्म है, कृपया सुझाव दें कि इसे कब रिलीज किया जाए। फिल्म को लोगों की सलाह की जरूरत है।” फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार