न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने सेना की सटीकता और बहादुरी को ऐसे किया सलाम, अवनीत कौर ने टॉम क्रूज के साथ शेयर की Photos

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक्टर विक्की कौशल ने भारतीय सेना के लिए पोस्ट की है। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 8:14:16

2 News : विक्की ने सेना की सटीकता और बहादुरी को ऐसे किया सलाम, अवनीत कौर ने टॉम क्रूज के साथ शेयर की Photos

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक्टर विक्की कौशल ने भारतीय सेना के लिए पोस्ट की है। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम किया है। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की फोटो शेयर की है। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “शांति का मार्ग भी शक्ति से जाता है। हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और सटीकता को सलाम। कोई भी शब्द हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में महसूस होने वाली कृतज्ञता और गर्व को कभी भी बयां नहीं कर सकता। आप हैं तो हम हैं। जय हिंद।”

भारतीय सेना की दो ऑफिसर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी थी। तब से ही पूरा देश महिला शक्ति को सलाम कर रहा है। विक्की की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सच्चा देशभक्त कहकर बुला रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह शिकायत है कि विक्की ने पोस्ट करने में इतने दिन क्यों लगा दिए। उल्लेखनीय है कि विक्की को अभी तक के करिअर में कुछ ऐसी फिल्में करने का मौका मिला है, जिनमें देशभक्ति चरम पर थी।

विक्की ने ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में फौजी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने ‘सैम बहादुर’ और ‘शहीद उधम सिंह’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इनके लिए भी विक्की ने खूब पसीना बहाया था। विक्की की इसी साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के 22 दिनों के अंदर ही लगभग 601 करोड़ रुपए की कमाई करके नई ऊंचाइयां छू ली थी। विक्की अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

अवनीत कौर भी हैं टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ का हिस्सा

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर वैसे तो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में हैं। हाल ही में अवनीत उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गलती से उनकी एक फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद विराट सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल हुए और उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। इसके अलावा अवनीत अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ के चलते खबरों में हैं।

टॉम क्रूज स्टारर फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज होने जा रही है। हालांकि दुनिया के और हिस्सों में यह 23 जून को थिएटर्स में पहुंचेगी। अवनीत फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। अब अवनीत ने टॉम क्रूज से मुलाकात की है। अवनीत ने आज मंगलवार (13 मई) को इंस्टाग्राम पर टॉम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वह टॉम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों ही ब्लैक ट्विनिंग में हैं।

इन तस्वीरों में अवनीत और टॉम नमस्ते कर रहे हैं। अवनीत ने कैप्शन में लिखा, “नमस्ते, मेरे और मिस्टर क्रूज की तरफ से पूरे इंडिया को, आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।” टीवी स्टार जन्नत जुबैर ने भी टॉम के साथ अपनी ब्लैक ट्विनिंग वाली तस्वीरें शेयर की हैं। जन्नत ने लिखा, “टॉम क्रूज के साथ एक सेल्फी, लाइफटाइम ब्रेगिंग राइट्स, किसी ने मुझे पिंच किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी