न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की के लिए कैटरीना के दिल से निकली तारीफ! ‘अंतिम’ इस मामले में नं.1, जैकलीन कर रहीं इसकी शूटिंग

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियो प्राइम पर रिलीज हो गई। फिल्म की शुक्रवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 8:35:36

विक्की के लिए कैटरीना के दिल से निकली तारीफ! ‘अंतिम’ इस मामले में नं.1, जैकलीन कर रहीं इसकी शूटिंग

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियो प्राइम पर रिलीज हो गई। फिल्म की शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां कई सेलेब्स पहुंचे थे। इनमें से एक खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी थीं। कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की है। कैटरीना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-शूजीत सरकार क्या विजन था।

बांधकर रखने वाला, शानदार फिल्म। प्योर स्टोरीटेलिंग। विक्की कौशल एकदम प्योर टैलेंट, ईमानदार और हार्टब्रेकिंग। इसके साथ ही कैटरीना ने टूटे हुए दिल, हाथ जोड़ने वाली और स्टार इमोजी पोस्ट की। उल्लेखनीय है कि कैटरीना और विक्की इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। हालांकि दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

vicky kaushal,katrina kaif,antim the final truth movie,jacqueline fernandez,ramsetu,bollywood news in hindi

सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म सूची में पहले स्थान पर है अंतिम...

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' के लिए प्रशंसकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अंतिम ने आईएमडीबी (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) की 'सबसे बहुप्रतीक्षित (मच अवेटेड) फिल्म सूची' में पहला स्थान हासिल किया। आईएमडीबी के रीयल-टाइम पोपुलरिटी मीटर ने पेज व्यूज के अनुसार लगभग 15% स्कोर ट्रैक किया है, जो कि उनकी वेबसाइट पर दर्शकों द्वारा चिह्नित किया जाता हैं।

यह असाधारण रूप से एक बड़ा नंबर है और प्रतीक्षित प्रशंसकों और दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता का उल्लेखनीय और उच्चस्तरीय संकेत है। निर्माताओं ने अब तक फिल्म का एक उल्लासपूर्ण उत्सव ट्रैक और एक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिन पर जोरदार रिस्पोंस देखने को मिला। फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। इसमें वरुण धवन बतौर कैमियो करते दिखेंगे।

vicky kaushal,katrina kaif,antim the final truth movie,jacqueline fernandez,ramsetu,bollywood news in hindi

रामसेतु फिल्म की शूटिंग के लिए ऊटी पहुंचीं जैकलीन

‘रामसेतु’ फिल्म का ऐलान पिछले साल हुआ था। इसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस व नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। इस वर्ष के शुरू में अयोध्या में राम मंदिर में पूजा मुहूर्त के बाद शूटिंग का आगाज हो गया था। अब फिर से शूटिंग चालू हो गई है। जैकलीन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शूट के लोकेशन की एक फोटो शेयर की है। उनके साथ अक्षय दिखाई दे रहे हैं। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर ऊटी के टी गार्डन में शूटिंग करने की फोटो अपलोड की है। जैकलीन ने लिखा कि दोबारा से रामसेतु की टीम के साथ सेट पर आकर अच्छा लगा रहा है वो भी मेरी पसंदीदा जगह ऊटी में। अक्षय ब्लू शर्ट एवं मैचिंग पैट्स के साथ घुंघराले बालों में दिख रहे हैं। जैकलीन खुले बालों के साथ कैजुअल लुक में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर