न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल ने इसलिए लिया शाहरुख, सलमान व ऋतिक का नाम, अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 8 साल

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) में असीम प्रतिभा छुपी हुई है। शुरुआत में उन्हें गंभीर रोल करने वाला हीरो माना जा रहा था, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 6:55:55

विक्की कौशल ने इसलिए लिया शाहरुख, सलमान व ऋतिक का नाम, अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 8 साल

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) में असीम प्रतिभा छुपी हुई है। शुरुआत में उन्हें गंभीर रोल करने वाला हीरो माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे वे खुद को हर जोनर की फिल्म में फिट साबित कर चुके हैं। विक्की को जो भी रोल मिलता है वे इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। विक्की काफी सुलझे हुए इंसान भी हैं और साफ दिल से खुलकर अपनी बात कहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया जो चर्चाओं में है।

विक्की से पूछा गया कि सफलता को देखते हुए वे स्टारडम के पीछे क्यों नहीं भाग रहे हैं। तब विक्की ने कहा कि ‘कहो ना प्यार है’ मूवी में ऋतिक रोशन सही मायने में स्टार थे। आज का ये हाल है कि कि कोई तभी तक स्टार है जब तक वह खबरों में है या सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक असली स्टार को शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक की तरह बड़ी उम्र वाला होना चाहिए। पहले बॉलीवुड में दशकों की मेहनत के बाद स्टारडम मिलता था और वो शोहरत जिंदगीभर के लिए होती थी।

आज स्टारडम इंस्टेंट कॉफी की तरह आसानी से हासिल किया जा सकता है। आप फॉलोअर्स, फैंस, टिक और वेरिफिकेशन भी खरीद सकते हैं। आज का स्टारडम फास्ट फूड की जैसे है। मैं दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभारी हूं, लेकिन मैं एक स्टार की तरह महसूस नहीं करता हूं।

vicky kaushal,actor vicky kaushal,masaan,shahrukh khan,Salman Khan,Hrithik Roshan

विक्की ने ‘मसान’ फिल्म के साथ शुरू किया था करिअर

आपको बता दें कि एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे विक्की ने हाल ही भारतीय सिनेमा में 8 साल पूरे कर लिए हैं। 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'मसान' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत करने वाले विक्की का नाम भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं की सूची में शुमार है। इसके बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बढ़िया फिल्मों में शानदार काम किया। विक्की 'लस्ट स्टोरी', 'जुबान' 'संजू', 'मनमर्जियां', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'गोविंदा मेरा नाम' और 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विक्की ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि जब स्टारडम की बात आती है तो हम इसे हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि स्टारडम हमें दर्शकों द्वारा दिया जाता है। इसके साथ आने वाले दबाव और जिम्मेदारियां अगर सही तरीके से ली जाएं तो यह आपको एक कलाकार और इंसान के रूप में विकसित होने में मदद करेगी। मैं चाहता हूं कि यह दबाव मुझ पर बना रहे। मैं अच्छा काम करना चाहता हूं और दर्शक मुझसे अच्छी फिल्मों की उम्मीद करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश