न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की-कैटरीना ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos, बॉलीवुड के दोस्तों को भेजा हैम्पर और लिखा ये प्यारा नोट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध गए। उनकी शादी राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 2:06:02

विक्की-कैटरीना ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos, बॉलीवुड के दोस्तों को भेजा हैम्पर और लिखा ये प्यारा नोट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध गए। उनकी शादी राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने किले में हुए। वहां तीन दिन तक शादी समारोह चला। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचीं। अब विक्की-कैटरीना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ये तस्वीरें दूल्हा-दुल्हन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। कैटरीना ने खुद विक्की को हल्दी लगाई और इस दौरान ये कपल पूरी तरह से एक-दूसरे में खोया नजर आया। दोनों के बीच बेहद शानदार बोन्डिंग दिखाई दी। तस्वीर में कैटरीना, विक्की के गालों पर हल्दी लगा रही हैं।

हल्दी की रस्म के दौरान पिंक और व्हाइट डेकोरेशन थीम थी। कैटरीना ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। वहीं विक्की सफेद कुर्ते में दिखाई दिए। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कैटरीना ने लिखा- ‘शुक्र, सब्र और खुशी।’ इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ईशान खट्टर, जोया अख्तर, करण जौहर, सान्या मल्होत्रा समेत कई सितारों ने कैटरीना-विक्की को शुभकामनाएं देते हुए कमेंट किए हैं।

vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,vicky katrina marriage,bollywood news in hindi

विक्की-कैटरीना ने दोस्तों से कहा, जल्द ही हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे

विक्की-कैटरीना की शादी में दोनों पक्षों की ओर से परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। ओमिक्रॉन वायरस के चलते ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सके थे। अब दोनों ने ही अपने बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों को एक हाथ से लिखा स्पेशल नोट भेजा है। साथ ही एक हैंपर भेजा है। एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने भी 15 नवंबर को शादी करने के बाद कुछ ऐसा ही किया था। कैटरीना-विक्की के हैंपर में मोतीचूर के लड्डू, अरेबिक परफ्यूम, कैंडल्स, पौधे के लिए बीज, फूल और शुक्रिया नोट शामिल है। इसके साथ ही उस पर लिखा है, "शुकर रब दा शुकर सब दा।" उन्होंने जो नोट भेजा है, उसमें लिखा है, "9 दिसंबर को भगवान की दुआ से और हमारे पैरेंट्स के आशीर्वाद से, हम दोनों ने जिंदगी का एक अहम कदम उठाया है।

दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। चाहते हुए भी हम आप लोगों के साथ इसे सेलिब्रेट नहीं कर सके। हालिया स्थिति को देखते हुए हमने आपको नहीं बुलाया, लेकिन जल्द ही हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे। हम एक ओर नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आप सभी का आशीर्वाद हमें चाहिए। आप सभी के सपोर्ट का शुक्रिया। हमारे परिवार का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। प्यार-कैटरीना और विक्की।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका