न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना-विक्की का इनके घर में हुआ रोका! दिव्यांका ने ऐसे मनाया पति का बर्थडे, कंगना ने शेयर किए पोस्टर

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बीच चल रहे अफेयर को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 1:32:59

कैटरीना-विक्की का इनके घर में हुआ रोका! दिव्यांका ने ऐसे मनाया पति का बर्थडे, कंगना ने शेयर किए पोस्टर

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बीच चल रहे अफेयर को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार दोनों ने दिवाली के दिन एक छोटी रोका सेरेमनी की और इस समारोह में सिर्फ उनके परिवार के खास लोग ही शामिल हुए। फोटोग्राफर्स और मीडिया से बचने के लिए विक्की और कैटरीना अलग-अलग कार से आए थे। जानकारी के मुताबिक रोका समारोह फिल्म 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर कबीर खान के घर पर दिवाली पार्टी के दौरान किया गया। कैटरीना, कबीर को अपना राखी भाई मानती हैं।

कैटरीना ने खूबसूरत लहंगा पहना था। लाइट और डेकोरेशन भी कमाल का था। कैटरीना को विक्की के परिवार से एक विशेष गिफ्ट हैम्पर मिला। विक्की की मां वीना कौशल द्वारा चुनी गई चीजों के साथ एक दिवाली हैम्पर था। राजस्थान में रणथंबोर नेशनल पार्क से 30 मिनट की दूरी पर स्थित एक किले में दोनों 7 या 8 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पहले दोनों विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते फैसला बदल दिया।


दिव्यांका ने दुबई में पति विवेक दहिया के साथ हैंगिंग रेस्टोरेंट में लिया डिनर का मजा

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। दोनों ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल दिव्यांका इन दिनों पति के साथ वेकेशन पर दुबई में हैं। दिव्यांका ने रात 12 बजे से ही विवेक के बर्थडे का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत फ्लाई डाइनिंग से हुई।

दोनों ने हैंगिंग रेस्टोरेंट में डिनर इन द एयर स्पेस को खूब एंजॉय किया और एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान हवा में बैठा यह कपल काफी खुश दिखा। आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक दोनों ही घूमने के काफी शौकीन हैं और वे अपनी पिक्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले साल विवेक जहां फिल्म में दिखे तो वहीं दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11 से फिर छा गईं।


टीकू वेड्स शेरु फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। इस फिल्म में कंगना प्रोड्यूसर की कमान संभाल रही हैं। कंगना ने अपनी पहली प्रोडक्शन डेब्यू ‍फिल्म 'टीकू वेड्स शेरु' की पहली झलक शेयर की है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर भी मुख्य भुमिका में दिखेंगी। कंगना ने तीन पोस्टर शेयर किए हैं। पहले पोस्टर में कंगना ने शेरु (नवाजुद्दीन) को इंट्रोड्यूस करवाया है। कंगना ने लिखा, हम जब मिलते हैं, तो दिल से दिल मिलते हैं, वरना ख्वाबों में भी मुश्किल से मिलते हैं। मिलिए शिराज खान अफगानी उर्फ शेरु से। दूसरे पोस्टर में कंगना ने टीकू (अवनीत कौर) को इंट्रोड्यूस करवाया है।

कंगना ने लिखा, चलो तो चांद तक, नहीं तो शाम तक। मिलिए तस्लीम खान उर्फ टीकू से। तीसरे पोस्टर में नवाजुद्दीन और अवनीत साथ नजर आ रहे हैं। कंगना ने लिखा, एक निर्माता के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत के दिन पद्मश्री सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बेहद खास है... मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत मेरे पहले प्रोडक्शन वेंचर का फर्स्ट लुक आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। टीकू वेड्स शेरू। यहां मेरे दिल का एक टुकड़ा है। आशा है आप सभी को पसंद आएगी। शूटिंग शुरू…मिलते हैं सिनेमाघरों में।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका