न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस हुए चिंतित, एक्टर की टीम ने दी Update

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (89) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को धर्मेंद्र की अचानक तबीयत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 8:25:27

89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस हुए चिंतित, एक्टर की टीम ने दी Update

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (89) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की स्वाभाविक रूप से उम्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य जांचें जरूरी हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए एडमिट किया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो धर्मेंद्र के फैंस चिंतित हो गए। वे सोशल मीडिया पर लगातार उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

इस बीच धर्मेंद्र की टीम का कहना है कि एक्टर को रेगुलर चेकअप के लिए एडमिट किया गया है। उम्र के चलते उन्हें अपना चेकअप समय-समय पर करवाना पड़ता है, इसलिए वे अस्पताल में हैं। किसी ने उन्हें स्पॉट किया होगा और न्यूज बना दी गई। वे बिल्कुल ठीक हैं और स्वस्थ भी हैं। कुछ भी घबराने वाली बात नहीं है। कुछ हफ्तों पहले भी धर्मेंद्र को अस्पताल में देखा गया था। बताया गया कि तब भी वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और मुस्कुरा रहे हैं। ये पहली बार नहीं है कि धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले भी वे कई बार भर्ती हो चुके हैं। साल 2023 में जब उनके बेटे सनी देओल उन्हें अमेरिका लेकर गए थे तब भी फैंस परेशान हो गए थे।

हालांकि बाद में पता चला था कि बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से वो इलाज के लिए कुछ दिन के लिए अमेरिका गए हैं। जहां पर कुछ दिन रहे थे। इसके बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कहा था कि वो रुटीन चेकअप के लिए गए थे। साल 2022 में भी धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद जब उन्हें छुट्टी मिली थी तो उन्होंने बताया था कि उनकी पीठ की मांसपेशियों में बड़ा खिंचाव आ गया था। साल 2019 में धर्मेंद्र को डेंगू हो गया था, जिसके कारण वो 3 दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिछले साल अपनी नातिन की शादी में डांस करते हुए उनके पांव और पीठ में काफी चोट लग गई थी।

dharmendra,actor dharmendra,superstar dharmendra,dharmendra hospital,dharmendra health,dharmendra routine check up

अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं धर्मेंद्र, अब ‘इक्कीस’ फिल्म में आएंगे नजर

बता दें अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। तब उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें धर्मेंद्र अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पैपराजी को जवाब देते हुए कहा था, “अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं। मेरी आंख की सर्जरी हो गई है। मैं स्ट्रॉन्ग हूं।” धर्मेंद्र अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीमिंग पूल में तैरने, स्ट्रेचिंग करते और एक्सरसाइज करते हुए अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र की पिछली फिल्म पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी।

अब वे जल्द ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं और इसमें धर्मेंद्र, अगस्त्य के दादा का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। बता दें धर्मेंद्र ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में अपनी जगह बनाई थी और आज भी इस उम्र में वे फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करिअर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड