न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण की भतीजी को मिल गई सलमान की फिल्म, सास की मौत के दिन भी अर्चना को लगाने पड़े ठहाके

एक्टर वरुण धवन की बहन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजिनी धवन इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 11:55:37

2 News : वरुण की भतीजी को मिल गई सलमान की फिल्म, सास की मौत के दिन भी अर्चना को लगाने पड़े ठहाके

एक्टर वरुण धवन की बहन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजिनी धवन इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी आज की पीढ़ी से परिचित कराती एक ऐसी लड़की की है, जो जीवन के अलग-अलग अनुभवों से गुजरी है। हालांकि फिल्म को खास रिस्पोंस नहीं मिला और लग रहा है कि जल्द ही इसकी थिएटर्स से विदाई हो जाएगी।

वैसे फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद अंजिनी की किस्मत खुलती नजर आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की स्टार कास्ट में अंजिनी शामिल हो गई हैं। निर्माताओं ने एक अहम भूमिका निभाने के लिए अंजिनी से संपर्क किया है। अंजिनी को कहानी पसंद आ गई है और उन्होंने फिल्म के लिए सहमति जता दी है। अंजिनी जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है।

इस खबर का आधिकारिक ऐलान भी होने वाला है। उल्लेखनीय है कि 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस ‘एनिमल’ फेम दक्षिण भारतीय सुंदरी रश्मिका मंदाना रहेंगी। इसमें एक्टर प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे दिग्गज सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 'सिकंदर' अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

varun dhawan,anjini dhawan,binny and family movie,Salman Khan,sikandar movie,anjini sikandar,archana puran singh,actress archana puran singh,archana mother in law,parmeet sethi,kapil sharma

कपिल के शो में जबरदस्त हंसी का तड़का लगाती हैं अर्चना पूरन सिंह

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। इसमें एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (62) एक बार फिर अपना रंग जमा रही हैं। अर्चना अपनी खास हंसी और ग्लैमर के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। अर्चना ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस दिन उनकी सास की मौत हुई थी उन्हें सेट पर आकर खूब हंसना था। वो वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था।

अर्चना ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपना एपिसोड करीब पूरा कर लिया था। थोड़ा ही रह गया था कि मुझे खबर मिली की मेरी सास का निधन हो गया है। उस वक्त मेरे रौंगटे खड़े हो गए थे। मैंने कहा कि तुरंत जाना है लेकिन शो की टीम ने कहा कि बस आप बैठें और हंसो। हम लोग जोक के हिसाब से आपका शॉट लगा देंगे। अब सोचिए कि उस वक्त मेरे दिमाग में क्या चल रहा होगा। मेरी सास की मौत हो गई और मैं कैसे हंस सकती हूं?

मुझे इंडस्ट्री में 30-40 साल हो गए हैं। ये आपको पता है कि प्रोड्यूसर का पैसा लगा है तो आप बर्बाद नहीं कर सकते। अपना काम अधूरा नहीं छोड़ सकते। जब मैंने ये बात परमीत को बताई तो परमीत को 15 मिनट लगे उसे प्रोसेस करने में। मैं कुछ भी नहीं देख पा रही थी। मुझे बस पता था कि माइक है, एक्शन और मुझे हंसना है और सिर्फ हंसना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान