न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत के बाद इस एक्टर ने भी छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, डकैती के बाद संगीता ने किया बंदूक के लिए एप्लाई

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 2:30:10

2 News : दिलजीत के बाद इस एक्टर ने भी छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, डकैती के बाद संगीता ने किया बंदूक के लिए एप्लाई

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, बिपाशा बसु, ईशा देओल, बोमन ईरानी की अहम भूमिकाएं थीं। फिल्म सुपरहिट रही। इसकी कहानी 2 शादीशुदा मर्दों (अनिल और फरदीन) के इर्द-गिर्द घूमती है। वे अपने दोस्त प्रेम (सलमान) की वजह से मुसीबत में पड़ जाते हैं, जब वह उन्हें एक तवायफ के साथ फंसा देता है। इसके बाद झूठ और गलतफहमी से मामला उलट-पलट जाता है। अब बोनी इस फिल्म का सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ लेकर आने वाले हैं।

पहले इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को साइन किया गया था, लेकिन अब खबर है कि दिलजीत के बाद वरुण ने भी फिल्म से पीछे हटने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘नो एंट्री 2’ से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि वरुण ने फिल्म से पीछे हटने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश होने की वजह से उठाया है। वरुण इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन दिलजीत के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद हालात बदल गए और चीजें थोड़ी उलझ गईं। फिलहाल वरुण की डेट्स ‘भेड़िया 2’ के लिए लॉक हैं।

इसी कारण फिल्म की टीम अब उनके बदले किसी और एक्टर की तलाश कर रही है। हालांकि अर्जुन अभी भी फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं। वैसे 'नो एंट्री 2' से वरुण के एग्जिट पर अभी तक मेकर्स या एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। वरुण की हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई है। उनके खाते में फिलहाल कई फिल्में हैं। वे सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में भी होंगे, जिसकी शूटिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा 'स्त्री 2' वाले दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'भेड़िया 2' भी उनके खाते से जुड़ी है।

2 News : दिलजीत के बाद इस एक्टर ने भी छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, डकैती के बाद संगीता ने किया बंदूक के लिए एप्लाई

तीन महीने पहले संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में घुस आए थे कुछ लोग

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने हाल ही में उनके साथ हुई एक घटना के बाद सेफ्टी के मद्देनजर बंदूक के लाइसेंस के लिए एप्लाई किया है। संगीता ने बताया कि 18 जुलाई को मेरे पुणे वाले फार्म हाउस में डकैती और तोड़फोड़ हुई थी। कुछ लोग वहां घुस आए थे और मेरे घर की चीजें जैसे फ्रिज, टीवी और फर्नीचर तोड़ने लगे। उन लोगों ने दीवारों पर अश्लील तस्वीरें भी बना दी। पुलिस के मुताबिक उन लोगों ने 50000 रुपए कैश और एक टीवी भी चुराया।

उस टीवी की कीमत करीब 7000 रुपए बताई जा रही है। फार्महाउस के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक सोची समझी साजिश थी। हालांकि जब यह वारदात हुई तब घर में कोई भी मौजूद नहीं था। इस हादसे के करीब 3 महीने बाद संगीता ने जांच में हो रही ढिलाई के बारे में बात की है। संगीता का कहना है कि वह अब खुद के घर में भी सेफ फील नहीं करती हैं। हाल ही में उन्होंने पुणे के रूरल सुपरिटेंडेंट पुलिस संदीप सिंह गिल से अपनी इस परेशानी को लेकर मुलाकात की।

संगीता ने बताया कि उन्होंने बंदूक के लाइसेंस के लिए एप्लाई कर दिया है। वह पिछले 20 सालों से वहां रह रही हैं। उनके साथ हुई इस घटना को करीब तीन महीने हो गए हैं और अब तक कोई एविडेंस नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि संगीता ने 80-90 के दशक की कई फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। उनकी शादी क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी