न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने ‘बेबी जॉन’ में सलमान के रोल पर दी यह Update, इस तिकड़ी को देख लगी ‘हेरा फेरी 3’ की अटकलें

अभिनेता वरुण धवन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें वरुण को बेहतरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 2:18:18

2 News : वरुण ने ‘बेबी जॉन’ में सलमान के रोल पर दी यह Update, इस तिकड़ी को देख लगी ‘हेरा फेरी 3’ की अटकलें

अभिनेता वरुण धवन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें वरुण को बेहतरीन अदाकारी के चलते खूब वाहवाही मिल रही है। इस बीच वरुण ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। वरुण ने हाल ही में अपने फैंस के साथ क्वेश्चन-आंसर सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने वरुण से ‘बेबी जॉन’ को लेकर सवाल किया। फैन ने वरुण से पूछा, ‘भाई का कैमियो बेबी जॉन में कितने मिनट का है।’ इस पर वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मिनट नहीं बोलूंगा, इंपैक्ट बहुत ज्यादा, कई महीनों का मिलेगा।”

वरुण ने हालांकि साफ तौर पर नहीं बताया कि सलमान का कैमियो कितने मिनट का होगा, लेकिन इतना जरूर जता दिया है कि रोल इतना धमाकेदार होगा कि दर्शक इसे लंबे समय तक याद रखेंगे। बता दें कि सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। उनके करिअर की अधिकतर फिल्मों को जबरदस्त रिस्पोंस मिला है। सलमान की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई टाइगर 3 थी। अब वे लीड एक्टर के रूप में अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली साजिद नाडियाडवाला की मूवी ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे।

इसमें उनके अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना होंगी। बहरहाल ‘बेबी जॉन’ की बात करें तो पिछले दिनों इसका टीजर जारी हुआ था। इसमें वरुण का धांसू अंदाज देखने को मिला। इसमें ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर बना चुके साउथ के स्टार डायरेक्टर एटली की लिखी कहानी और कलीस का निर्देशन देखने को मिलेगा। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें जैकी श्रॉफ विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए अक्षय, सुनील व परेश, ये था कारण

साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' और साल 2006 में रिलीज हुई मूवी 'फिर हेरा फेरी' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने कमाल कर दिया था। तीनों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। यह तिकड़ी आज तक लोगों के दिलों में बसी हुई है। हाल ही में तीनों को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। उन्होंने कैमरे पर जमकर पोज दिए। ये तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।

इन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अटकलें लगाना शुरू कर दी कि शायद वे 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग के सिलसिले में मिले हैं। हालांकि हकीकत जानने के बाद उत्सुक फैंस निराश हो गए। उन्होंने अक्षय की मार्शल आर्ट्स एकेडमी के एक इवेंट के लिए री-यूनियन किया था। एकेडमी गुजरात के सूरत में है जहां 16वां अक्षय कुमार कूडो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। अक्षय ने सुनील और परेश को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया था।

सुनील ने अब इस री-यूनियन की तस्वीरों वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर स्थिति साफ कर दी है। सुनील ने कैप्शन में लिखा, “धूम धड़ाका ऑर्केस्ट्रा इज बैक। लेकिन इस बार हेरा फेरी नहीं...इस बार सिर्फ कुडो एक्शन होगा। 16वें अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए उड़ान भरी।” उल्लेखनीय है कि तीनों अभिनेता ही बॉलीवुड में कई सालों से एक्टिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री