Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने ऐसे मनाया बर्थडे, काजोल-मनीष ने ऐसे दी बधाई, करण ने अनन्या को ‘केसरी 2’ में इसलिए किया कास्ट

अभिनेता वरुण धवन आज गुरुवार (24 अप्रैल) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 38 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वरुण के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 8:19:10

2 News : वरुण ने ऐसे मनाया बर्थडे, काजोल-मनीष ने ऐसे दी बधाई, करण ने अनन्या को ‘केसरी 2’ में इसलिए किया कास्ट

अभिनेता वरुण धवन आज गुरुवार (24 अप्रैल) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 38 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वरुण के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार हो रही है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें वरुण अपने प्रशंसकों के एक समूह से बातचीत करते दिख रहे हैं। वे मुस्कुराते और सेल्फी के लिए पोज देते नजर आए। फैंस में से एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वरुण मेरे लिए सब कुछ हैं...मेरी मां के बाद वे ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।

इसके अलावा क्लिप में वरुण नाचते, प्रशंसकों की इच्छाएं पूरी करते और उपहार देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे अपना जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाने का मौका मिला जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, जिसकी वजह से मैं यहाँ हूँ। प्रशंसक। इसने वाकई मेरा दिन बना दिया। इसे एक साथ लाने के लिए मेरी टीम को धन्यवाद।” इस बीच काजोल ने वरुण को खास अंदाज में बधाई दी। काजोल ने वरुण के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

काजोल ने वरुण के लिए लिखा कि वह हमेशा की तरह अपनी सकारात्मक ऊर्जा सभी जगह फैलाते रहें। वरुण के साथ ‘सिटाडेल : हनी बनी’ में काम कर चुकीं साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। इसमें वह वरुण के साथ नाचती दिख रही हैं। सामंथा ने लिखा, “अपने अंदर के बच्चे के हमेशा जिंदा रखें। ऐसे ही हमेशा शानदार बने रहें। जन्मदिन को एंजाय करें।” साउथ फिल्मों के डायरेक्टर एटली ने वरुण की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा है। दोनों ने पिछले साल ‘बेबी जॉन’ में साथ काम किया था।

एक्टर मनीष पॉल ने अपने करीबी दोस्त वरुण धवन के जन्मदिन पर एक भावनात्मक मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उनकी गहरी दोस्ती की झलक साफ नजर आई। मनीष ने वरुण को ‘अलग मां से भाई’ और ‘मेरी जान’ कहते हुए अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर तस्वीर के साथ लिखा, “उम्मीद है कि हम ऐसे ही अपने सारे राज एक दूसरे से बांटते रहेंगे, जैसे हमेशा बांटते आए हैं।” फोटो में दोनों का काफी मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी जुगलबंदी सबसे पहले फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखने को मिली थी। वे जल्द ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और डेविड धवन के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे।

डायेक्टर करण सिंह त्यागी ने अनन्या के हार्ड वर्क और डेडिकेशन की तारीफ की

एक्टर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में फिल्म के डायेक्टर करण सिंह त्यागी ने ‘दिलरीत गिल’ के रोल के लिए अनन्या को कास्ट करने को लेकर खुलासा किया। करण ने कहा कि फिल्म ‘गहराइयां’ में अनन्या की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें कास्ट करने का फैसला किया गया था। उस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस से मैं काफी इम्प्रेस हो गया था। अनन्या ने हमारी फिल्म के लिए एक साल से ज्यादा समय तक बोलने की ट्रेनिंग ली और महिला वकीलों के तौर-तरीकों को स्टडी किया।

अनन्या बॉम्बे हाईकोर्ट भी गईं, जहां अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक महिला वकील को काम करते हुए ऑबजर्व किया। अनन्या ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर काफी रिसर्च की। यहां तक कि त्रासदी के बारे में लिखी कविताओं से भरी एक किताब भी पढ़ी। उन्होंने किताब को उनकी बाइबिल बताया, क्योंकि वह इसे सेट पर अपने साथ ले जाती थीं। उल्लेखनीय है कि अनन्या को पहली बार गंभीर भूमिका निभाने का मौका मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका