न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण-नताशा डिनर डेट पर, अमिताभ ने इसलिए किया पान मसाला का एड, मनोज के पिता की तबीयत बिगड़ी

एक्टर वरुण धवन ने इसी साल जनवरी में अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे। वरुण फिलहाल नताशा के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 8:33:38

वरुण-नताशा डिनर डेट पर, अमिताभ ने इसलिए किया पान मसाला का एड, मनोज के पिता की तबीयत बिगड़ी

एक्टर वरुण धवन ने इसी साल जनवरी में अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे। वरुण फिलहाल नताशा के साथ वेकेशन का मजा ले रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर नताशा संग फोटो शेयर की है। नताशा, वरुण की गोद में बैठी हैं। दोनों काफी क्यूट और एडोरेबल लग रहे हैं। जहां वरुण ब्लू शर्ट और मैचिंग पैंट्स में दिखे, वहीं नताशा ऑफ व्हाइट प्रिंटेंड ड्रेस में नजर आईं। दोनों साथ में डिनर डेट एंजॉय कर रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा कि केवल यही एक तरीका है जिससे मुझे पता चलता है कि मैं जिंदा हूं।

वरुण ने लजीज खाने की तस्वीरें भी शेयर की हैं। फैंस इन फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लिखा-तुम लोग। मौनी रॉय ने हार्ट इमोजी बनाया। वरुण की अगली फिल्म भेड़िया है जिसमें उनके साथ कृति सेनन हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वरुण जुग जुग जियो में कियारा आडवाणी, नीतू कपूर व अनिल कपूर के साथ दिखेंगे। वरुण हाल ही अंतिम फिल्म के एक गाने में सलमान खान व उनके बहनोई आयुष शर्मा के साथ दिखे।

varun dhawan,natasha dalal,amitabh bachchan,pan masala ad,varun natasha,manoj bajpayee,manoj father,bollywood news in hindi

फैन के सवाल का अमिताभ ने दिया जवाब

इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो से घर-घर में धूम मचा रहे अमिताभ बच्चन फिल्मों में काम करने के साथ विज्ञापनों में भी व्यस्त रहते हैं। 78 साल के अमिताभ पान मसाला का विज्ञापन भी कर रहे हैं। इसी को लेकर फेसबुक पोस्ट पर उनके एक फैन ने उनसे सवाल पूछ लिया। फैन ने कहा कि जिस तरह के विज्ञापन आप कर रहे हैं, वे बहुत हल्के स्तर के हैं। आखिर आप इतने बड़े एक्टर हैं तो इन सबकी क्या जरूरत है। इस पर अमिताभ ने उन्हें विस्तार से समझाया।

दरअसल अमिताभ ने पहले फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा-एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे। इस पर विजय कल्ला नाम के यूजर ने लिखा-प्रणाम सर, सिर्फ एक बात ही पूछनी है आपसे। क्या जरूरत है कि आपको कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा है। ऐसा करने के बाद क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में।

इसका जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा-मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यूं जुड़ रहे हैं! हां, यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं।

varun dhawan,natasha dalal,amitabh bachchan,pan masala ad,varun natasha,manoj bajpayee,manoj father,bollywood news in hindi

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं मनोज बाजपेयी के पिता

शुक्रवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज को जब ये खबर मिली तो वे केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी थे। मनोज अपने पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने मनोज को कभी किसी काम के लिए मना नहीं किया। हमेशा उनका साथ दिया। ये सारी बातें मनोज ने फारुख शेख के शो ”जीना इसी का नाम” में बताई थीं।

मनोज अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वहां से वे हर साल अपने गांव परिवार से मिलने जरूर जाते हैं। जून में भी पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मनोज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे माता-पिता ने मुझे और मेरी बहनों को पढ़ाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। मेरे पिता के सबसे पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार थे, जिनके नाम पर उन्होंने मेरा नाम रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर