न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिल जीत लेगा ‘वनवास’ का ट्रेलर, देखें, महाकाल के दर्शन कर सोनू ने बताई ‘फतेह’ की रिलीज डेट

दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'वनवास' पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 7:19:08

2 News : दिल जीत लेगा ‘वनवास’ का ट्रेलर, देखें, महाकाल के दर्शन कर सोनू ने बताई ‘फतेह’ की रिलीज डेट

दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'वनवास' पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर और गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। अब आज सोमवार (2 दिसंबर) को इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो अभी सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव की अहम भूमिका है। ट्रेलर की शुरुआत में उत्कर्ष कहते हैं, “माता-पिता का कर्म होता है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म होता है मां-बाप को संभालना।”

ट्रेलर में भावुक कर देने वाले कई पल हैं। फिल्म की कहानी उन लोगों पर आधारित है, जो अपने बच्चों को हर मुश्किल परिस्थिति का सामना कर बड़ा करते हैं, लेकिन जब वे बड़े हो जाते हैं तो मां-बाप को छोड़ देते हैं। नाना ऐसे ही शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें उनके बच्चों ने त्याग दिया है। अनिल शर्मा कहते हैं कि यह फिल्म मेरे बेहद करीब है, क्योंकि यह प्यार, बलिदान और परिवार के असली मतलब को समझाती है।

इसमें सभी कलाकारों ने गहरी और असली भावनाएं डाली है। मैं दर्शकों को उनका सफर पर्दे पर दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं। अनिल ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उत्कर्ष और सिमरत पिछले साल धूम मचाने वाली ‘गदर 2’ में भी थे। बता दें फिल्म ZEE स्टूडियोज के बैनर तले बनी है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

vanvaas movie,nana patekar,anil sharma,utkarsh sharma,simratt kaur,vanvaas trailer,gadar 2,sonu sood,baba mahakal,ujjain,fateh movie

हमारी फिल्म ‘फतेह’ का प्रमोशन यहीं से शुरू हो रहा है : सोनू सूद

कोरोनाकाल में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन लिए सोमवार (2 दिसंबर) को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। सोनू ने पूजा-अर्चना कर नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। महाकाल के दर्शन करने के बाद सोनू ने मीडिया से कहा कि 10 जनवरी को ‘फतेह’ रिलीज होने वाली है। इसकी सफलता के लिए ही मैं आज बाबा महाकाल से कामना करने आया हूं।

जब मैंने ‘फतेह’ बनाई थी, तो इसकी शुरुआत मैंने बाबा महाकाल के दर्शन से ही की थी और अब जब अगले महीने फिल्म रिलीज होने वाली है, तो मैं फिर से महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। हमारी फिल्म का प्रमोशन यहीं से शुरू हो रहा है। महाकाल से यही प्रार्थना है कि ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें और ‘फतेह’ की फतेह जरूर होगी। महाकाल ही हैं, जो हमेशा प्रेरणा देते आए हैं, जिसके कारण हम लोगों तक पहुंच पाते हैं।

ऐसे ही मदद का सिलसिला जारी रहेगा, बस बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहे। यह आम जनता की फिल्म है। यह साइबर क्राइम पर आधारित है। बाबा की कृपा से फिल्म बड़े अच्छे से शूट हो गई है। बता दें फिल्म में सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिस और विजय राज नजर आएंगे। ‘फतेह’ का डायरेक्शन भी सोनू ने ही किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री