न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर कर दिखाया प्यार, सुष्मिता के बाद इनकी जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री

आज शुक्रवार (14 फरवरी) को प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। सब अपने चाहने वालों के लिए प्यार का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 8:45:46

2 News : प्रियंका ने निक के साथ फोटो शेयर कर दिखाया प्यार, सुष्मिता के बाद इनकी जिंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री

आज शुक्रवार (14 फरवरी) को प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। सब अपने चाहने वालों के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं। आम और खास सब पर इसका खुमार छाया हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भला कैसे पीछे रह सकते हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा की। खास मौके पर प्रियंका ने अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “'किस तरह शुरुआत हुई...और अब किस तरह चल रहा है सबकुछ। मेरे वेलेंटाइन को हैप्पी वेलेंटाइंस डे।”

प्रियंका ने दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें एक उनके रिश्ते की शुरुआत की थी और दूसरी उनके वर्तमान जीवन की। पहली फोटो में दोनों व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं। प्रियंका ने निक के कंधे पर अपना सिर टिकाया हुआ है। दूसरी तस्वीर हाल-फिलहाल की है, इसमें दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहने हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। प्रियंका और निक अपने प्यार को जाहिर करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ते। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट साझा करते हैं।

उनकी शादी साल 2018 में हुई थी। प्रियंका व निक के एक बेटी मालती मैरी है। हाल ही प्रियंका, निक, मालती और उसके दादा-दादी आए थे। वे प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा व नीलम उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस भव्य आयोजन में उन्होंने खूब आनंद उठाया और खास पल बिताए। प्रियंका ने शादी की अलग-अलग रस्मों की झलकियां शेयर की थी। प्रियंका जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। शादी के बाद से वह बॉलीवुड से दूर हैं।

वेलेंटाइन डे के मौके पर ललित मोदी ने वीडियो शेयर किया, तीन साल पहले सुष्मिता से जुड़ा था नाम

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी (61) ने कुछ साल पहले पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप का खुलासा कर हलचल मचा दी थी। तब सोशल मीडिया यूजर्स ने सुष्मिता को ‘गोल्ड डिगर’ यानी लालची औरत का भी टैग दे डाला था। इस पर सुष्मिता ने पोस्ट लिख ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। उनका ब्रेकअप हो चुका है। अब मोदी की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है।

आज वेलेंटाइन डे पर खुद मोदी ने इस बात का खुलासा किया। मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उनके साथ एक हसीना नजर आ रही हैं। मोदी ने लिखा, “लकी वन्स। हां लेकिन मैं दो बार लकी साबित हुआ। जब 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। ये दो बार हुआ। उम्मीद है कि सभी के लिए ऐसा हो। हैप्पी वेलेंटाइन्स डे आप सभी को।” हालांकि मोदी ने ना तो हसीना का नाम बताया और ना ही कोई और जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि साल 2022 में मोदी ने सुष्मिता के साथ कुछ रोमांटिक फोटो शेयर कर दी थी, जो काफी कोजी थीं। मोदी ने कैप्शन में लिखा था, “लंदन वापस आ गया। एक वैश्विक दौरे के बाद। मालदीव सार्डिनिया परिवार के साथ और मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ। एक नई शुरुआत एक नई जिंदगी के लिए बहुत खुश हूं।” उल्लेखनीय है कि सुष्मिता का नाम कुछ सालों से रोहमन शॉल के साथ जुड़ रहा है। सुष्मिता ने दो बेटियां गोद ली हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड