न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वाणी ने ‘सरदार जी 3’ को लेकर दिलजीत के फैसले पर दी रिएक्शन, 'छोरियां चली गांव' में भावुक हुईं कृष्णा

एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की वजह से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 1:21:32

2 News : वाणी ने ‘सरदार जी 3’ को लेकर दिलजीत के फैसले पर दी रिएक्शन, 'छोरियां चली गांव' में भावुक हुईं कृष्णा

एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। दरअसल जन आक्रोश को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया था। लोगों को पाकिस्तान के फवाद को देखना बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं, जिससे इसे भी भारत में रिलीज नहीं किया जा सका। हालांकि इसे दूसरे देशों में रिलीज कर दिया गया।

इस बीच वाणी ने प्रतिबंध की मांग के बावजूद ‘सरदार जी 3’ को विदेशों में रिलीज करने के दिलजीत के फैसले पर रिएक्शन दी है। वाणी ने कहा कि मुझे लगता है कि फिल्म की शूटिंग उस भयावह हमले से पहले हुई थी और एक निर्माता के तौर पर मैं मान रही हूं कि दिलजीत का पैसा अटका हुआ होगा। मुझे लगता है कि फिल्म बनाने में लगभग 100 तकनीशियन शामिल थे। फिल्म की शूटिंग के समय स्थिति अलग थी। मुझे नहीं लगता कि दिलजीत का देश का अनादर करने का कोई इरादा था। वे एक वैश्विक स्टार हैं..दुनियाभर में उनका सम्मान किया जाता है।

दिलजीत ने जो भी उचित समझा, उसके अनुसार कदम उठाए हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई कानून तोड़ा गया है, है ना? उल्लेखनीय है कि दिलजीत के फैसले पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भारत में उनकी भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कई स्टार्स ने भी दिलजीत की आलोचना की। इस पर निर्माताओं और दिलजीत ने स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ने से बहुत पहले ही हो चुकी थी और उन्होंने इसे 27 जून को विदेशों में रिलीज कर दिया।

फिल्म ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। वाणी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में नजर आई थीं। अब वह ‘बदतमीज गिल’ में अपारशक्ति खुराना, परेश रावल, शीबा चड्ढा, रिचर्ड भक्ति क्लेन और मोनिका चौधरी के साथ दिखेंगी।

जी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे 'छोरियां चली गांव' शो में कृष्णा श्रॉफ की तबीयत बिगड़ी

अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने पिछले साल रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से पहली बार टीवी की दुनिया में कदम रखा। लोगों को उनका अंदाज बहुत पसंद आया। कृष्णा अब हाल ही जी टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं। शो को रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। इसमें कृष्णा के साथ अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, एरिका पैकर्ड, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, सुमुखी सुरेश, चिंकी-मिंकी उर्फ समृद्धि और सुरभी मेहरा (जुड़वां बहनें) सहित 11 सेलिब्रिटी महिलाएं भाग ले रही हैं।

वे आरामदायक जिंदगी को छोड़कर मध्य प्रदेश के बमुलिया गांव में आकर रह रही हैं। इस बीच शो में कृष्णा भावुक और परेशान हो गईं। अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष्णा की तबीयत ठीक नहीं है। उनका पेट खराब है, जिस वजह से वह घर के कामों में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं और न ही गांव की जिंदगी में शामिल हो पा रही हैं। जब सभी सेलेब्स को घर की बनी भुजिया सेव परोसी गई, तो चिंकी-मिंकी खुशी-खुशी उसे खाने लगीं लेकिन उन्होंने धीरे से आंटी को बताया कि कृष्णा इसे नहीं खाएगी।

आंटी ने सोचा कि शायद उन्होंने कुछ गलत किया है, इसलिए वे बहुत दुखी हो गईं और रोने लगीं। इस पर कृष्णा ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया और कहा कि अरे आंटी, आप रोइए मत। मुझे यहां रहकर बहुत खुशी हो रही है। बाद में कृष्णा बोलती हैं कि आंटी बहुत अच्छी हैं और मैं नहीं चाहती थी कि मेरी वजह से बुरा लगे। मैंने उन्हें समझाया कि मैंने खाना इसलिए नहीं खाया क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है और इसका कारण वो नहीं हैं, बल्कि मेरा रूटीन है। मैं इसको लेकर काफी स्ट्रिक्ट हूं, और अगर मैं ऐसा नहीं करती हूं, तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है। जैसा मैं खाना खाती हूं, वो बहुत अलग होता है।

जी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे 'छोरियां चली गांव' शो में कृष्णा श्रॉफ की तबीयत बिगड़ीअभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने पिछले साल रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से पहली बार टीवी की दुनिया में कदम रखा। लोगों को उनका अंदाज बहुत पसंद आया। कृष्णा अब हाल ही जी टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आ रही हैं। शो को रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। इसमें कृष्णा के साथ अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, एरिका पैकर्ड, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, सुमुखी सुरेश, चिंकी-मिंकी उर्फ समृद्धि और सुरभी मेहरा (जुड़वां बहनें) सहित 11 सेलिब्रिटी महिलाएं भाग ले रही हैं।

वे आरामदायक जिंदगी को छोड़कर मध्य प्रदेश के बमुलिया गांव में आकर रह रही हैं। इस बीच शो में कृष्णा भावुक और परेशान हो गईं। अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष्णा की तबीयत ठीक नहीं है। उनका पेट खराब है, जिस वजह से वह घर के कामों में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं और न ही गांव की जिंदगी में शामिल हो पा रही हैं। जब सभी सेलेब्स को घर की बनी भुजिया सेव परोसी गई, तो चिंकी-मिंकी खुशी-खुशी उसे खाने लगीं लेकिन उन्होंने धीरे से आंटी को बताया कि कृष्णा इसे नहीं खाएगी।

आंटी ने सोचा कि शायद उन्होंने कुछ गलत किया है, इसलिए वे बहुत दुखी हो गईं और रोने लगीं। इस पर कृष्णा ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया और कहा कि अरे आंटी, आप रोइए मत। मुझे यहां रहकर बहुत खुशी हो रही है। बाद में कृष्णा बोलती हैं कि आंटी बहुत अच्छी हैं और मैं नहीं चाहती थी कि मेरी वजह से बुरा लगे। मैंने उन्हें समझाया कि मैंने खाना इसलिए नहीं खाया क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है और इसका कारण वो नहीं हैं, बल्कि मेरा रूटीन है। मैं इसको लेकर काफी स्ट्रिक्ट हूं, और अगर मैं ऐसा नहीं करती हूं, तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है। जैसा मैं खाना खाती हूं, वो बहुत अलग होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी