न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वाणी ने झेली हैं रंगभेद और बॉडीशेमिंग जैसी समस्याएं, पेशाब पीने के बयान पर ट्रॉल हुए परेश ने दिया जवाब

एक्ट्रेस वाणी कपूर (36) बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें यहां एक दशक से ज्यादा हो चुका है। वाणी की अच्छी-खासी फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 7:55:41

2 News : वाणी ने झेली हैं रंगभेद और बॉडीशेमिंग जैसी समस्याएं, पेशाब पीने के बयान पर ट्रॉल हुए परेश ने दिया जवाब

एक्ट्रेस वाणी कपूर (36) बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें यहां एक दशक से ज्यादा हो चुका है। वाणी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वाणी की पिछली फिल्म ‘रेड 2’ थी। इसमें वह अजय देवगन के अपोजिट थीं। वाणी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर ‘मंडला मर्डर्स’ वेब सीरीज में नजर आएंगी, जिसमें वह एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। यह सीरीज 25 जुलाई को रिलीज होगी। इस बीच वाणी ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के संघर्ष पर बात की है। वाणी ने न्यूज 18 शोशा के साथ इंटरव्यू में कहा कि करिअर की शुरुआत में मैंने रंगभेद और बॉडीशेमिंग जैसी समस्याएं झेली हैं।

रंग गोरा न होने की वजह से मुझे एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला। तब मैंने खुद से कहा कि अगर ये उनके लिए जरूरी है, तो मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहती और मुझे यकीन है कि मैं अपने लिए मुंबई में बेहतर फिल्ममेकर की तलाश कर सकती हूं। वो फिल्ममेकर मुंबई से नहीं था। आज भी लोग मुझे कहते हैं कि मैं बहुत पतली हूं और वजन बढ़ाना चाहिए, लेकिन मैं इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने देतीं। मैं अपने शरीर से खुश हूं, मैं फिट हूं और मुझे खुद से प्यार है। कभी-कभी समझ नहीं आता है कि ये सब लोग आपकी परवाह करके कह रहे हैं या फिर ऐसे ही।

वाणी अब ‘मंडला मर्डर्स’ में एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। इसे ‘मर्दानी’ के निर्देशक गोपी पुथरन ने बनाया है। वाणी ने कहा कि अब वक्त बदल रहा है, लोग मजबूत महिला किरदारों को पसंद कर रहे हैं, लेकिन अक्सर महिलाओं की ताकत को ‘गुस्से’ से जोड़ दिया जाता है, जो सही नहीं है। आत्मविश्वास से बात करना और राय रखना गुस्से का इशारा नहीं है। हर बार चुप रहना सही नहीं है। बता दें वाणी की पहली फिल्म साल 2013 में आई ‘शुद्ध देसी रोमांस’ थी।

vaani kapoor,actress vaani kapoor,vaani bodyshaming,vaani color bias,mandala murderers,raid 2,paresh rawal,actor paresh rawal

परेश रावल को कई साल पहले वीरू देवगन ने दी थी खुद का पेशाब पीने की सलाह

दिग्गज एक्टर परेश रावल (70) ने कुछ समय पहले एक स्टेटमेंट में कहा था कि जब उनके पैर की हड्डी टूटी थी तो उन्होंने उसे ठीक करने के लिए अपना पेशाब पिया था। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए। परेश ने अब ट्रॉलिंग करने वालों को जवाब दिया है। परेश ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने उन्हें पेशाब पीने को नहीं दिया है, ना? या फिर वो इसलिए नाराज हैं कि मैंने उन्हें नहीं दिया? उन्हें ऐसा तो नहीं लग रहा है कि खुद पी गए और हमको नहीं दिया।

ये मेरे जीवन की एक घटना थी जो 40 साल पहले घटी थी। वो मैंने बोल दिया। उसमें क्या हो गया? लोगों को राई का पहाड़ बनाना पसंद है। करने दो उनको मजा। उल्लेखनीय है कि परेश ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक बार जब उनके पैर की हड्डी टूटी थी तो अजय देवगन के पिता वीरू देवगन उनसे मिलने के लिए अस्पताल आए थे। उन्होंने परेश से कहा था कि सुबह उठकर सबसे पहले अपना पेशाब पिया करो। बहुत से स्टंटमैन ऐसा करते हैं।

जब परेश ने ऐसा किया तो डॉक्टर्स भी उनका एक्स रे देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने पूछा था कि ये सीमेंट कैसे लग गया, इस टूटी हुई हड्डी पर। उन्हें ढाई महीने में अस्पताल से डिस्चार्ज होना था और वो डेढ़ महीने में ही घर वापस चले गए थे। हाल ही परेश एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मूवी ‘निकिता रॉय’ में नजर आए थे। वे बॉलीवुड में 40 साल से ज्यादा समय से एक्टिव हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी