न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रेड 2’ की सफलता से उत्साहित वाणी ने दी यह रिएक्शन, इस एक्टर ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर मनाया बर्थडे

इन दिनों साल 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 8:48:37

2 News : ‘रेड 2’ की सफलता से उत्साहित वाणी ने दी यह रिएक्शन, इस एक्टर ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर मनाया बर्थडे

इन दिनों साल 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर यह मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह चार दिनों में 70 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है और जल्द ही यह आंकड़ा 100 करोड़ हो सकता है। बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार प्रदर्शन देख फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर काफी खुश हैं। वाणी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वाणी ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाना खास अहसास होता है, जैसे कोई सपना सच हो रहा हो।

जब आप ऐसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं जो दर्शकों से जुड़ती है, तो यह देखकर काफी अच्छा लगता है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। इस फिल्म की कहानी बहुत दमदार है। निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मेरे किरदार की सराहना के लिए आप सभी का धन्यवाद।

अजय सर और गुप्ता सर के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा, जिससे मैं एक कलाकार के तौर पर और बेहतर बन पाई हूं। फिल्म की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया मुझे मेहनत करने और लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म में अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक के भी अहम रोल हैं। वाणी एक और कारण से भी चर्चाओं में हैं। दरअसल उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी रिलीज होने वाली थी, जिसमें उनके अपोजिट पाकिस्तानी हीरो फवाद खान थे। हालांकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस फिल्म की रिलीज कैंसिल हो गई है। वाणी ने भी अपने इंस्टग्राम से फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी है।

vaani kapoor,actress vaani kapoor,raid 2 movie,ajay devgn,abir gulaal,vaani raid 2,rajkimar gupta,abhishek banerjee,actor abhishek banerjee,abhishek birthday,baaghi bechare movie

40 साल के हुए एक्टर अभिषेक बनर्जी, शुरू की ‘बागी बेचारे’ फिल्म की शूटिंग

‘ड्रीम गर्ल’ और ‘स्त्री 2’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अभिषेक बनर्जी अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक ने कुछ ही समय में दिखा दिया कि वे काफी प्रतिभावान हैं। आज सोमवार (5 मई) को अभिषेक 40 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न अपनी अगली फिल्म ‘बागी बेचारे’ की शूटिंग शुरू करके मनाया। उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म का ऐलान करने के साथ शूटिंग भी शुरू हो गई।

यह फिल्म अपनी दमदार स्टारकास्ट और मजबूत क्रिएटिव टीम के चलते पहले ही इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म ‘स्कैम 1992’ के लेखक सुमित पुरोहित द्वारा लिखी और निर्देशित की जा रही है। अभिषेक के साथ इस फिल्म में प्रतीक गांधी और ‘पंचायत’ फेम फै़सल खान भी नजर आएंगे। फिल्म को ‘मिर्जापुर’ के निर्माताओं का समर्थन मिला है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अभिषेक ने कहा कि इससे अच्छा जन्मदिन का तोहफा क्या हो सकता है कि मैं काम पर हूं और ‘बागी बेचारे’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं।

प्रतीक और फै़सल जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और हमारे निर्देशक सुमित के साथ यह सफर खास रहेगा। अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस समय काफी बिजी हैं। इस साल उनकी फिल्म ‘स्टोलन’, ‘महासंगम’ और ‘राणा नायडू सीजन 2’ भी रिलीज होगी। बता दें अभिषेक एक एक्टर होने के साथ-साथ मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने अक्षय कुमार और विद्या बालन से लेकर श्रद्धा कपूर और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों को कास्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी