न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने नंदमुरी के साथ गाने को लेकर तोड़ी चुप्पी, इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

उर्वशी रौतेला को मनोरंजन जगत में लंबा समय हो गया है। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह ‘डाकू महाराज’ फिल्म के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 8:50:45

2 News : उर्वशी ने नंदमुरी के साथ गाने को लेकर तोड़ी चुप्पी, इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

उर्वशी रौतेला को मनोरंजन जगत में लंबा समय हो गया है। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह ‘डाकू महाराज’ फिल्म के 'दाबीदी दिबिदी' गाने में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उर्वशी ने साउथ इंडियन एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के साथ थिरकती नजर आईं। इस गाने में उनके और नंदमुरी के बीच उम्र का फर्क चर्चा का विषय रहा। साथ ही डांस स्टेप्स को सोशल मीडिया यूजर्स ने 'वल्गर' भी कहा। इस बीच, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ऐसा लगा कि उर्वशी, नंदमुरी के साथ परफॉर्म करते समय असहज महसूस कर रही थीं।

इस पर बालकृष्ण को आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उर्वशी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उर्वशी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि सफलता के साथ आलोचना आना तय है और मैं समझती हूं कि इस यात्रा में अलग-अलग राय और चर्चाएं होना काफी सामान्य है। नंदमुरी सर के साथ डांस के बारे में, मैं सभी की राय का सम्मान करती हूं जो किसी भी परफॉर्मेंस के साथ जुड़ी होती हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी और यह एक ऐसा अनुभव था जिसमें सहयोग, आपसी सम्मान और कला के प्रति जुनून था।

नंदमुरी सर के साथ डांस करना मेरे लिए सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि यह कला, मेहनत और क्राफ्ट के लिए सम्मान का उत्सव था। उनके साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा था। हर कदम, हर इशारा हम दोनों की तरफ से कुछ खूबसूरत बनाने के लिए था। उर्वशी ने 14 जनवरी को इंस्टाग्राम पर 'डाकू महाराज' की सक्सेस बैश का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह नंदमुरी के साथ डांस करती दिख रही हैं। उर्वशी गोल्ड टोन की साड़ी में कहर बरपा रही थीं, जबकि नंदमुरी ब्लू शर्ट और जींस में थे।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सुदीप पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे का निधन हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार बिहार के गया जिला के टेकारी के रहने वाले सुदीप ने आज बुधवार (15 जनवरी) की सुबह करीब 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वे फिल्म प्रोड्यूसर भी थे और कुछ हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रहे।

वे एनसीपी पार्टी से जुड़े हुए थे। सुदीप बिहार टूरिस्म के ब्रांड एंबेसडर भी रहे। वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘भोजपुरी भैया’ से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की। हाल ही में वे अपनी एक अपकमिंग फिल्म 'पारो पटना वाली' के दूसरे भाग की शूटिंग में बिजी थे।

उन्होंने 'मसीहा बाबू', 'हमारे मित्र बजरंगबली', 'भोजपुरिया इंस्पेक्टर', 'हमारी चुनौती', 'हम धर्म के योद्धा हैं', 'खूनी दंगल', 'धरती पुत्र' और 'हमारे मित्र बजरंगबली' जैसी फिल्मों में काम किया। वे मुख्य रूप से ‘खूनी दंगल’, ‘भोजपुरी भैया’ और ‘बहिनिया' जैसी फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में मशहूर थे। उन्होंने 2019 की हिंदी फिल्म 'वी फॉर विक्टर' में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा