फैशन की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट कर चुकी उर्फी जावेद अब एक बार फिर से अपने लेटेस्ट वीडियो से चर्चा में आ गई है। उर्फी जावेद अपने नए वायरल वीडियो में सिर से पैर तक, ऐसे अतरंगी लुक में नजर आ रही हैं, जिसे अगर समझने की कोशिश करेंगे तो आपका दिमाग बोलेगा बस कर यार...
सबसे पहले बात करते हैं उर्फी जावेद की ड्रेस की। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी की ड्रेस बेहद बोल्ड और सेक्सी है। एक्ट्रेस की ड्रेस के फ्रंट पर कटआउट डिजाइन है, जो उनकी ड्रेस को काफी रिवीलिंग बना रहा है। उर्फी की ड्रेस का कटआउट डिजाइन देखकर कई लोग ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर एक्ट्रेस की ड्रेस टिकी कैसे है? उर्फी खुद इस ड्रेस में खुद को कम्फरटेबल महसूस नहीं कर पा रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि उर्फी जैसे ही ऑफिस के बाहर अपनी गाड़ी से उतरीं तो हाई हील्स और छोटी ड्रेस में उन्हें गाड़ी से निकलने में जरा दिक्कतों का सामने करना पड़ा। इस दौरान उर्फी काफी एहतियात और सावधानी के साथ ड्रेस को संभालती हुई अपनी गाड़ी से उतरीं।














