अनोखे और बोल्ड फैशन सेंस के लिए फेमस उर्फी जावेद का नया लुक देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस बार उर्फी ने कोई अतरंगी या कटआउट ड्रेस नहीं पहनी है, बल्कि उन्होंने अपनी बॉडी पर सिर्फ अपने फोटोज चिपकाकर अपना नया लुक क्रिएट किया है। उर्फी जावेद के इस लुक ने इस बार बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। उर्फी जावेद का वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में उर्फी सिर्फ अपनी बॉडी पर अपने फोटोज चिपकाए हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को खास मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उर्फी ने ब्राउन न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक , न्यूड आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा लगाकर अपने मेकअप को खास बनाया है। सॉफ्ट कर्ली ओपन हेयर में उर्फी ग्लैमरस क्वीन लग रही हैं।














