उर्फी जावेद ना तो किसी सीरियल में आ रही हैं। ना ही कोई बड़ा म्यूजिक वीडियो कर रही हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उर्फी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उर्फी को इन्स्टा पर 32 लाख लोग फोलों करते हैं। अब बताइये उर्फी में कुछ खास बात है कि नहीं?
घर से बाहर निकलते ही उर्फी जावेद पैपराजी के बीच घिरी हुई नजर आती हैं। बीते बुधवार भी ऐसा ही कुछ हुआ। मुंबई की बारिश में उर्फी सज-धज कर घर से बाहर निकल पड़ीं। उर्फी को देखते ही पैपराजी ने चारों तरफ से घेर लिया। बातों ही बातों में एक बार फिर उर्फी ने बोल्ड स्टेटमेंट देकर ये साबित कर दिया कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं हैं।














