न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैसे के लिए नहीं, सच्चे 'राम' के लिए करें शादी या फिर..., राम चरण की पत्नी उपासना का लड़कियों को संदेश

राम चरण की पत्नी उपासना ने इंस्टाग्राम पर लड़कियों को दी खास सलाह – पैसे या स्टेटस के लिए न करें शादी, घरेलू झगड़े हत्याओं की बड़ी वजह; सही पार्टनर मिले तभी करें विवाह या अकेले रहना भी है सशक्त विकल्प।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 8:41:11

पैसे के लिए नहीं, सच्चे 'राम' के लिए करें शादी या फिर..., राम चरण की पत्नी उपासना का लड़कियों को संदेश

राम चरण की पत्नी और अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन उपासना कामिनेनी ने एक बेहद सोच-समझ कर लिखा गया प्रेरक संदेश अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उन्होंने अपने इस मैसेज के ज़रिए लड़कियों को समाज की रूढ़ियों से बाहर सोचने और शादी को ज़रूरत नहीं, विकल्प मानने की हिम्मत दी है। उपासना ने एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संग हुई क्लास का ज़िक्र करते हुए बताया कि कैसे महिलाएं अक्सर सामाजिक दबाव, पैसा या स्टेटस को देखकर शादी का निर्णय लेती हैं – जबकि होना इसके ठीक उलट चाहिए।

पैसों या स्टेटस के लिए शादी मत करो, सही पार्टनर मिले तभी करो

उपासना ने लिखा – “मैं एक प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से हूं, लेकिन मैंने महसूस किया है कि शहरी इलाकों में रहने वाली कई महिलाएं खुद को शादी में फंसा महसूस करती हैं। वे अपनी पहचान, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान को पीछे छोड़कर केवल सामाजिक अपेक्षाओं के चलते शादी करती हैं।"

उन्होंने आगे लिखा – “लड़कियों को चाहिए कि जब उनका 'राम' मिले तभी शादी करें, वरना अकेले रहना भी उतना ही सशक्त निर्णय है। पैसे या स्टेटस के लिए शादी करना खतरनाक हो सकता है। जो चीज़ें मिलकर बनाई जा सकती हैं, उनके लिए पहले सही साथी चुनना जरूरी है।”

मर्द नहीं, ज़रूरत है एक समान सोच वाले पार्टनर की

उपासना ने खास तौर पर इस बात पर ज़ोर दिया कि आज के समय में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और कई बार अपने आस-पास के पुरुषों से कहीं ज्यादा सफल भी। उन्होंने लिखा, “अब महिलाओं को मर्द की ज़रूरत नहीं, बल्कि एक ऐसे पार्टनर की ज़रूरत है जो उन्हें बराबरी पर रखे, उनका सम्मान करे और उनका आत्मबल बनाए रखे।" उन्होंने इस सोच को बदलने के लिए समाज में जागरूकता लाने पर ज़ोर दिया।

घरेलू हिंसा: हत्या की तीसरी सबसे बड़ी वजह

अपने मैसेज में उपासना ने नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा कि भारत में घरेलू झगड़े हत्याओं की तीसरी सबसे बड़ी वजह बन चुके हैं। उन्होंने कहा – “जब घर सुरक्षित और सशक्त होंगे तभी देश भी प्रगति करेगा।”

शादी के लिए लड़कियों पर न बनाएं दबाव

उपासना ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि “लड़कियों को समय से शादी के लिए मजबूर न करें। उन्हें उनकी गति से बढ़ने दें। उनके आत्मविश्वास को पंख दें, ताकि वे डर नहीं, हिम्मत के साथ जीवन के फैसले लें।” उन्होंने सलाह दी – “अपने लड़कों को भी भावनाओं को समझना और सीमाएं तय करना सिखाएं। फर्क को सम्मान देना सिखाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी