न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोर्ट में पेश हुए उदित, पहली पत्नी ने लगाए आरोप, करणवीर ने इस बात के लिए चुम को दी बधाई

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण (69) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे अपने गानों के बजाय किसिंग विवाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 7:07:54

2 News : कोर्ट में पेश हुए उदित, पहली पत्नी ने लगाए आरोप, करणवीर ने इस बात के लिए चुम को दी बधाई

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण (69) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे अपने गानों के बजाय किसिंग विवाद के कारण चर्चाओं में हैं। दरअसल उनके कुछ पुराने वीडियो वायरल हुए जिनमें वे महिला फैंस को किसी करते दिखे। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रॉल किया गया। बहरहाल उदित आज शुक्रवार (21 फरवरी) को बिहार के सुपौल कोर्ट में पेश हुए। दरअसल उदित की यह पेशी उनकी पहली पत्नी रंजना झा की ओर से दाखिल किए गए मेंटेनेंस केस से जुड़ी हुई थी।

रंजना ने कोर्ट के बाहर कहा कि उदित ने न केवल मुझे अनदेखा किया, बल्कि नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपए भी अपने पास रख लिया। मैं सिर्फ अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हूं। मैंने साल 1984 में उदित के साथ शादी की थी। उदित ने बाद में मुझे पत्नी मानने से इंकार कर दिया। रंजना ने उदित पर अपने मेंटेनेंस की मांग करते हुए कोर्ट में मामला दर्ज किया था। उदित की इस मामले में यह पहली व्यक्तिगत उपस्थिति थी। इससे पहले वे कई सुनवाई में गैरहाजिर रहे थे।

कोर्ट ने आज रंजना और उदित को सामने रख दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। सुनवाई के दौरान उदित ने कोर्ट से अनुरोध किया कि भविष्य में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होना चाहते हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। कोर्ट में पेशी के बाद उदित मीडिया से बचते नजर आए। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुपचाप निकल गए। उल्लेखनीय है कि उदित ने साल 1985 में दीपा के साथ शादी की। उनके एक बेटा आदित्य नारायण है, जो कई टीवी शो होस्ट कर चुके हैं।

udit narayan,singer udit narayan,ranjana jha,deepa narayan jha,udit narayan court,udit ranjana,udit wife,karan veer mehra,chum darang,bigg boss 18,bb 18

‘बिग बॉस 18’ के दौरान करणवीर मेहरा और चुम दरांग में बढ़ीं नजदीकियां

एक्ट्रेस चुम दरांग ‘बिग बॉस 18’ की काफी लोकप्रिय कंटेस्टेंट रहीं। शो के बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच चुम ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड BB 18 के विजेता करणवीर मेहरा इसका जश्न मनाते दिखे। उन्होंने चुम को बधाई देते हुए ये जानकारी दी है कि उन्होंने घर खरीदा है। करण की इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

दरअसल चुम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें केक पर लिखा है, “बधाई हो चुम।” करणवीर ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “चुम्मी बधाई हो, नया घर।” चुम को नए घर के लिए कई सेलेब्स और फैंस ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि करण और चुम की मुलाकात BB 18 के दौरान हुई थी और इसके बाद उनमें दोस्ती हुई।

चुम सैकंड रनरअप रही थीं। चुम और करण ने वेलेंटाइन डे साथ में मनाकर अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया। 14 फरवरी को चुम ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, जिसमें वो दोनों साथ में स्पेशल टाइम स्पेंड करते दिख रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ