न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म के म्यूजिक इवेंट में उदित नारायण ने Kiss विवाद पर कही यह बात, बोले-टाइटल तो बदलना चाहिए…

उदित नारायण बॉलीवुड के दिग्गज गायक हैं। उन्होंने अनगिनत सुपरहिट लोकप्रिय गानों को अपनी खनकती मधुर आवाज से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 11:11:32

‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म के म्यूजिक इवेंट में उदित नारायण ने Kiss विवाद पर कही यह बात, बोले-टाइटल तो बदलना चाहिए…

उदित नारायण बॉलीवुड के दिग्गज गायक हैं। उन्होंने अनगिनत सुपरहिट लोकप्रिय गानों को अपनी खनकती मधुर आवाज से सजाया है। 90 के दशक में तो उनकी तूती बोलती थी। हालांकि पिछले दिनों वे अपनी गायिकी के बजाय गलत कारणों से खबरों में आ गए। उदित का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर महिला फैन को चूमते हुए नजर आए। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग उनसे नाराज हो गए। उदित को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया गया।

उदित ने पिछले दिनों इस विवाद पर रिएक्शन दे सफाई दी थी और अब एक बार फिर इस मामले पर बोले हैं। उदित हाल ही मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की आने वाली फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। जब उदित से फिल्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाक में कहा, “टाइटल तो बदलना चाहिए आपको, पप्पी तो ठीक है, बहुत खूबसूरत टाइटल है, ‘पिंटू की पप्पी’ और ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं? ये भी एक अजीब इत्तेफाक है कि अभी ही ये रिलीज होना था।”

उदित के मजाक भरे अंदाज पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। उदित ने इसी के साथ साफ किया कि जो वीडियो वायरल हुआ था वो हाल का नहीं बल्कि दो साल पुराना ऑस्ट्रेलिया का है। उल्लेखनीय है कि फरवरी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उदित एक स्टेज पर ‘मोहरा’ फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ गा रहे थे। इस दौरान एक फैन स्टेज के करीब आकर उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थीं। वीडियो में देखा गया था कि उदित ने 3 महिला फैंस को चूमा, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

‘मेरे परिवार की इमेज ऐसी है कि लोग चाहते हैं कंट्रोवर्सी हो’

उदित ने इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा था कि फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम डीसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और ऐसे ही अपना प्यार जताते हैं। उस चीज को उड़ाके क्या करना है। ये सब दीवानगी होती है। उस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए। मेरे परिवार की इमेज ऐसी है कि लोग चाहते हैं कंट्रोवर्सी हो। वीडियो सामने आने के बाद उदित के जमाने के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का गाना शेयर कर चुटकी ली थी।

बहरहाल ‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म की बात करें तो यह 21 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसमें विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल और खुद गणेश आचार्य भी हैं। इस फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और विधि आचार्य के V2S प्रोडक्शन ने निर्मित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड