टीवी रियलिटी शोज से फेमस हुई ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 17 फेम इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर कर पंजाबी सिनेमा में अपनी एंट्री की पुष्टि कर दी है।
फिल्म और कास्ट का विवरण
ईशा मालवीय की यह फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ है, जिसमें उनके रोमांस का अंदाज पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरनाम भुल्लर के संग दिखेगा। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया कि यह रोमांटिक फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।














